Connect with us

छत्तीसगढ़

मोदी-नड्डा ने सेट किया P2G2 फॉर्मूला, 288+81 सीटों पर BJP अपनाएगी हरियाणा मॉडल, जानें आखिर यह क्या है

Published

on

महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव: भाजपा अपनाएगी ‘P2G2’ फॉर्मूला, हरियाणा मॉडल से करेगी जीत की कोशिश

नई दिल्ली: हरियाणा में चुनावी सफलता के बाद भाजपा अब महाराष्ट्र और झारखंड पर फोकस कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा ने इन राज्यों में ‘P2G2’ फॉर्मूला लागू करने का निर्णय लिया है, जो ‘प्रो पीपल, प्रो गवर्नेंस’ (P2G2) पर आधारित है। भाजपा इसे हरियाणा की तरह अपने जीत के हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी।

चंडीगढ़ में हुई एनडीए की बैठक में यह फॉर्मूला तय किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा समेत अन्य सीनियर नेताओं और 17 एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: सदन में उठी गूंज.... ITI में प्रशिक्षण अधिकारी और कॉलेजों में रिक्त पदों की कब होगी पूर्ति?

हरियाणा में इस फॉर्मूले का असर देखा गया था, जहां भाजपा ने एंटी-इन्कंबेंसी के बावजूद योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के कारण जीत हासिल की। अब भाजपा इसी मॉडल को महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 सीटों पर आजमाने की योजना बना रही है।

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: जबरदस्त बारिश के कारण कंधे पर बाइक उठाकर ले जाने को मजबूर हुए लोग, कई पुलों के ऊपर बह रहा पानी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा धरे गए रेलवे चोर और रिसीवर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CBSE 12th Result : बिलासपुर की शुभी और रायपुर शर्मा ने भी मारी बाजी, शुभी को 99.4 और शांभवी को मिले 99% अंक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending