Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्ची की मदद के लिए आगे आये सोनू सूद

Published

on

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के कोर गांव बेंगूफर पारा में रहने वाली एक 8 साल की आदिवासी बालिका पिछले 6 सालों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है, बीमारी भी ऐसी कि जिसके इलाज के लिए लाखों रुपए खर्च होने हैं और ठीक होने के भी काफी कम गुंजाइश होती है. आर्थिक रूप से कमजोर राजेश्वरी के घर में मां के अलावा कोई नहीं है. पिता की कुछ महीने पहले ही टीबी बीमारी के चलते मौत हो गई, इसलिए राजेश्वरी की मां उसका इलाज करवा पाने में पूरी तरह से अक्षम है, दरअसल राजेश्वरी ट्री मेन सिंड्रोम की गंभीर बीमारी से पीड़ित है.

इस बीमारी के चलते राजेश्वरी के पूरे शरीर पर पेड़ों की छाल के आकार की परत उग गई है, और यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल गई है, राजेश्वरी के जन्म के 2 साल बाद उसके पेट में पेड़ की छाल जैसी एक छोटी सी परत हो गई थी, जो फैलती चली गई और पूरे शरीर को अपने चपेट में ले लिया. जानकारों के अनुसार इस बीमारी को ट्री मैन सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है और पूरे छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की बीमारी का यह पहला मामला है, बताया जाता है कि लाखों लोगों में कुछ ही लोगो को यह बीमारी होती है.

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: दिवाली की रात डबल मर्डर, महिला पुरुष की मिली लाश

इधर दो 2 दिन पहले ही ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश के ट्विटर हैंडल से राजेश्वरी की मदद और उसके इलाज के लिए सहयोग मांगी गई थी जिस पर बॉलीवुड स्टार सोनू सूद जो हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने इस बच्ची के इलाज के लिए मदद करने की बात ट्वीट कर लिखी है. सोनू सूद ने लिखा है कि ‘चलिए कोशिश करते हैं ऊपर वाला है ना’.

दरअसल राजेश्वरी के इस गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार ने भी राजेश्वरी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और रायपुर के अच्छे अस्पताल में उसका इलाज भी करवाया, लेकिन अभी तक राजेश्वरी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है. डॉक्टरों के मुताबिक पेड़ों की छाल की तरह राजेश्वरी के शरीर में परत आ रही है.

उसके लिए इलाज भी किया गया लेकिन अब तक यह ठीक नहीं हो सका है. राजेश्वरी को बेहतर इलाज की जरूरत है जिससे वह ठीक हो सके, हालांकि डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि पूरे भारत देश में ऐसे बहुत कम ही मामले आते हैं जिसमें इलाज के बाद भी रिकवरी होने के 90% चांस कम होते हैं. फिलहाल अब इस बच्ची की मदद के लिए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया है, हालांकि अब तक सोनू सूद ने जिला प्रशासन से इस बच्ची के बारे में जानकारी नहीं ली है, लेकिन बस्तर के लोगों को उम्मीद की किरण जरूर जागी है अगर सोनू सूद इस बच्ची के इलाज के लिए मदद करेंगे तो जरूर यह बच्ची पूरी तरह से ठीक हो जाएगी.गौरतलब है कि इससे पहले भी बस्तर के ही नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बाढ़ आने के दौरान एक आदिवासी ग्रामीण का मकान पूरी तरह से बारिश में ढह गया था और इस घर की 12वीं में पढ़ाई करने वाली छात्रा की कॉपी किताब भी पूरी तरह से भीग गए थे.छात्रा की अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद इस बच्ची की मदद के लिए भी सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया और बच्ची की पढ़ाई के साथ-साथ उसके हाई एजुकेशन के लिए भी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया और बच्ची को सोनू सूद से मदद भी मिली. अब एक बार फिर नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में रहने वाली राजेश्वरी की मां को उम्मीद है कि गंभीर रूप से बीमार उसकी बेटी का इलाज हो पाएगा और वह भी आम बच्चियों जैसी स्वस्थ हो जाएगी. फिलहाल सोनू सूद के ट्वीट कर बच्ची की मदद के लिए आगे आने को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: दिवाली की रात डबल मर्डर, महिला पुरुष की मिली लाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कृषि मास मीडिया समिति की ऑनलाइन बैठक 23 जून को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने प्रकरण में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया था निर्देशित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending