छत्तीसगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : चिरायु योजना के ‘स्वस्थ बचपन ,सुनहरा भविष्य’ की तर्ज़ पर एक और सफल इलाज़ हुआ संभव
सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में चिरायु टीम द्वारा अपने शालेय स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाया कि प्राथमिक विद्यालय विशालपुर के कक्षा चौथी में पढ़ने वाले 10 वर्षीय बच्चे कुणाल टंडन को अनडिसेन्डेड टेस्टिस की समस्या थी। इस समस्या में वृषण, अंडकोष की थैली में जन्म के बाद से नहीं उतरते हैं। इसका एकमात्र इलाज ऑपरेशन ही है। अतः टीम के द्वारा जांच उपरांत कुणाल को चिरायु रिफर आईडी – 1030711364 से जिला अस्पताल रायगढ़ रिफर किया गया।
17 फरवरी 2023 को पुनः चिरायु टीम के द्वारा कुणाल के स्कूल जाकर शिक्षकों की सहायता से उसके माता पिता से मुलाकात करके उन्हें निशुल्क उपचार हेतु प्रेरित किया गया। तत्पश्चात 15 मार्च 2023 को चिरायु टीम के डॉ. बद्री विशाल पंकज द्वारा कुणाल को जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां सभी प्रकार के जांचोपरांत 20 मार्च 2023 को कुणाल का सफल आपरेशन किया गया। आपरेशन उपरांत अब कुणाल ठीक है। चिरायु टीम के द्वारा कुणाल के स्वास्थ्य की सतत जानकारी ली जा रही है। “स्वस्थ बचपन सुनहरा भविष्य” की तर्ज़ पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम “चिरायु” ने एक और सफल इलाज़ कराकर एक जरूरतमंद बच्चे कुणाल को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान किया है।
कुणाल के इस सफल आपरेशन में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सिदार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री इजारदार का मार्गदर्शन रहा। चिरायु योजना के नोडल डॉ पी डी खरे, चिरायु टीम के डॉ बद्री विशाल पंकज, डॉ बबीता पटेल, डॉ प्रभा सारथी, डॉ नम्रता मिंज, फार्मासिस्ट हिंगलेश्वरी कुर्रे, योगेश्वर चंद्रम एवं एएनएम मोंगरा कंवर के अथक प्रयास से कुणाल का निशुल्क उपचार संभव हो सका। सम्बन्धित दानसरा क्षेत्र के आरएचओ विकास चौहान, सीएचओ नीमा ने भी इस सफल कार्य में अपना योगदान दिया है। कुणाल के परिवार वालो ने चिरायु टीम का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के ऑपरेशन में लाख रुपए का खर्च संभव था, लेकिन आयुष्मान भारत के तहत चिरायु योजनानुसार यह पूर्णतः निःशुल्क हुआ है। कुणाल और उसके परिवार वाले सरकार के इस कार्य से खुश हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized10 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized1 hour ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
