Connect with us

छत्तीसगढ़

हत्या करने की नियत से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थी किशन यादव पिता स्व. चैतराम यादव उम्र 22 साल साकिन चंगोरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 19.04.2023 की रात में प्रार्थी का शादी ग्राम चंगोरी में हो रहा था जहां पर किशन यादव व उसके साथी लोग गाली गलौज कर बात कर रहे थे, गाली गलौज सुनकर विशाल यादव व अन्य लोगों ने गाली गलौज करने से मना किया, इसी बात पर किशन यादव व उसके साथी मिलकर विशाल यादव को हत्या करने की नियत से लाठी डंडा से मारपीट किया, मारपीट से विशाल यादव के सिर व माथा में गंभीर चोट लगा है सिर से बहुत खून बहने से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा मे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया, ईलाज जारी है। रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

यह भी पढ़ें   दल्ली राजहरा भाजपा व्यपारी प्रकोष्ठ की कार्यकारणी गठित

विवेचना दौरान 24 घंटे के अंदर 01.आरोपी किशन यादव पिता शिव कुमार उम्र 20 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा व उसके साथी 02.खुशाल उर्फ चिंटू पिता दिनेश पोर्ते उम्र 20 साल साकिन गोबरीपाठ को आज दिनांक 20.04.2023 को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही की जा रही है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उनि हेतराम सिदार, श्यामलाल गढ़ेवाल, सउनि चंदन कोराम, प्र.आर. नीलाकर सेठ, आरक्षक भोप साहू, मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, आशीष वस्त्रकार, श्याम लाल सोनवानी, का सराहनीय योगदान है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कॉस्मेटिक कंपनी नायका (NYKAA) का कर्मचारी बना रहा था महिला कर्मचारियों के वीडियो-ऑडियो, FIR दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सौर सुजला योजना: तीन वर्षो में लक्ष्य से अधिक 61,334 सोलर पंप किए गए स्वीकृत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर की पहल से पीड़ित को वापस मिले 10 लाख रूपये
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending