Connect with us

छत्तीसगढ़

गर्मियों में पेट के लिए बेहतर है पुदीना, इस तरीके से बनाएं पुदीने की चटनी…

Published

on

Pudina Chutney: पुदीने की पत्तियों में एडाप्टोजेन गुण होते हैं जो गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडा करने में मदद करते हैं. इस जड़ी बूटी की ठंडी शक्ति शरीर में गर्मी को कम करने में मदद करती है. घरों में पुदीना की चटनी बनाई जाती है. इसका जायका बढ़ाने के लिए लोग हर तरह से बनाते हैं.

माना जाता है कि पुदीने की चटनी पेट के सेहत के लिए भी अच्छी होती है. पुदीना की चटनी को पेट के स्वास्थ्य के लिए एक गुणकारी औषधि माना गया है. पुदीने की चटनी को केवल स्वाद के लिए बल्कि अनगिनत स्वास्थ्य लाभों के लिए भी पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद सीएम ने दिए ये सख्त निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

दही पुदीना चटनी

दही पुदीना की चटनी का स्वाद बेहतरीन होता है. दही वाली चटनी न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि देखने में भी अच्छी लगती है.

आवश्यक सामग्री

3-4 चम्मच दही

1 इंच अदरक

3-4 लहसुन की कली

1 चम्मच जीरा पाउडर

1 चम्मच चाट मसाला

स्वाद अनुसार नमक

1 चम्मच अमचूर पाउडर

1 कप धनिया की पत्तियां

1.5 कप पुदीना की पत्तियां और पानी

बनाने का तरीका

दही पुदीना चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें 3-4 चम्मच दही डालें.इसके बाद दही में 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच अमचूर पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालें.अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.इसके बाद मिक्सी में 1.5 कप पुदीना के पत्ते, 1 कप धनिया के पत्ते, 3-4 लहसुन की कली और 1 इंच कटा हुआ अदरक डाल लें.अब इसे मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ पीस लें. अब जब आप इसे पीस लें तो चटनी में दही मिलाएं. चम्मच की मदद से सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.लीजिए तैयार है आपकी दही पुदीना चटनी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: बाइक चोरी करके बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के तीन खिलाडियों का चयन छत्तीसगढ स्टेट अंडर 25 वनडे क्रिकेट टीम में

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद सीएम ने दिए ये सख्त निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पहले से शादीशुदा और रिश्तेदार थे दोनों

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending