Connect with us

छत्तीसगढ़

बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत किया गया कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के करोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक  सी डी लहरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर थाना बिल्हा के नेतृत्व में टीम गठीत कर बिल्हा में अवैध शराब बिक्री करने वालो की धड पकड हेतु मुखबिर तैनात किया गया था कि दिनांक 29.04.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम दगौरी बाबा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर थाना बिल्हा पुलिस द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर आरोपी फागुराम टंडन पिता आनंदराम टंडन उम्र 47 साल निवासी सिलयारी के कब्जे से 30 पाव देशी शराब 5.400 लीटर को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा - 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
    
 उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे प्र आर अरविंद तिग्र्गा, आरक्षक - संतोष मरकाम, रंजित खलखो, गोवर्धन शर्मा, सतीश साहू, दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें   अबूझमाड़ में असल ऑपरेशन हुआ शुरू... 35 साल बाद ऑपरेशन थियेटर शुरु हुआ तो पहले दिन हुये 30 ऑपरेशन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से अनाचार करने वाला कलेक्ट्रेट का बाबू हुआ गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : प्रदेश कार्यालय में भाजपा की बैठक शुरू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending