Connect with us

छत्तीसगढ़

रेल्वे इंग्लिश मीडियम स्कूल में निजात अभियान के तहत ली गई बैठक, सायबर फ्रॉड और अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी दी गई जानकारी

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( कोतवाली ) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु एवं नशे से दूर रहने जनजागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया गया । जिसके तहत थाना क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल रेल्वे नंबर 1 मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक ली गई जिसमें रेल्वे परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारत माता स्कूल बंगाली स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, हिन्दी मीडियम स्कूल रेल्वे नंबर 2 के विद्यार्थी एवं शिक्षक करीब 400 की संख्या में उपस्थित हुये ।

यह भी पढ़ें   भूख हड़ताल पर बैठे हड़ताली पर मारपीट करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को नशा मुक्ति के संबंध में समझाइस देते हुए नशा नही करने व अपने आसपास के लोगो को नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्प्रभावो से अवगत कराया गया इसके साथ ही सायबर फाड एवं अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी दी गई। तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा द्वारा अपने जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं एवं अनुभव को भी छात्रों के साथ साझा किया जिससे छात्र बहुत प्रेरित हुए और लगातार उनसे सवाल पूछते रहे तथा छात्रों द्वारा अधिक से अधिक लोगों को साइबर फ्रॉड से जागरूक करने नशे से दूर रहने तथा अभिव्यक्ति ऐप से जोड़ने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिए

यह भी पढ़ें   शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे

उक्त कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा थाना प्रभारी सुनील तिर्की, डी.पी.ओ. बिलासपुर डिवीजन वैभव चौबे, प्रिंसिपल इंग्लिश मीडियम स्कूल नंबर 1 के. के. मिश्रा उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भूख हड़ताल पर बैठे हड़ताली पर मारपीट करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मोबाइल चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, लगवाए जय श्री राम के नारे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ओडिशा प्रवास पर, स्कूल का भ्रमण कर छात्र जीवन की यादें ताजा की
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending