Connect with us

छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी को दूसरे शख्स के साथ पकड़ा, फिर दिया खौफनाक सजा…

Published

on

मध्य प्रदेश से सीधी जिले में 20 अप्रैल को खौफनाक हत्या हुई. एक पति ने पत्नी को दूसरे शख्स के साथ संदिग्ध हालत में देखा तो उसे धारदार हथियार से काट दिया. मृतक उसका पड़ोसी ही है. जैसे ही वह घर पहुंचा घरवालों को आवाज दी वैसे ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उसने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी की पत्नी और मृतक का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था, लेकिन इस बात की भनक आरोपी को नहीं थी.

आरोपी मजदूरी के कामकाज से हमेशा घर से बाहर रहता था. पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरा मामला सीधी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर स्थित मझौली थाना इलाके के करमाई गांव का है. बताया जाता है कि करमाई गांव का निवासी दादूलाल बैगा रोजगार के लिए बाहर रहता था. घर में उसकी पत्नी रहती थी. 20 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अचानक अपने घर पहुंचा. घर आते ही वो आगबबूला हो गया. उसने यहां पत्नी को पड़ोसी राजरूप बैगा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा.

यह भी पढ़ें   Raipur: शादी से किया इनकार तो लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल

दादूलाल घर में रखा धारदार हथियार उठा लाया और राजरूप पर हमला कर दिया. इस हमले में राजरूप के सीने में गंभीर चोंटें आईं. वह घायल अवस्था में वहां से भाग निकला. वह थोड़ी दूर स्थित अपने घर के सामने पहुंचा और दर्द से कराहते हुए गिर गया. राजरूप के कराहने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची. बेटे को देखकर मां के होश उड़े. राजरूप ने मां को बताया कि दादूलाल बैगा ने उसे धारदार हथियार से मारा है. इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना पर मझौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. उसने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस पता लगा रही है कि उसकी पत्नी का मृतक के साथ क्या और कबसे संबंध था. पुलिस इस मामले में अवैध संबंधों को लेकर भी जांच करेगी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ऑपरेशन प्रहार: बिलासपुर पुलिस ने धारदार हथियारों के साथ बदमाशों और 15 लाख की चोरी के 5 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान और फैसल शेख के बाद पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, रोहित शेट्टी संग दिखाया स्वैग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur: शादी से किया इनकार तो लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending