Connect with us

छत्तीसगढ़

Delta Airlines Old Man Kissed: नशे में धुत यात्री ने फ्लाइट में पुरुष अटेंडेंट को जबरन खींचकर चूमा, जानिए पूरा मामला…

Published

on

Delta Airlines Old Man Kissed: बीते कुछ महीनों में फ्लाइट में पेशाबकांड से लेकर नशे में बदतमीजी करने के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच ऐसी ही एक और घटना सामने आई है, जहां एक यात्री ने पुरुष अटेंडेंट को जबरन किस कर लिया. अमेरिका में अलास्का की ओर जाने वाली फ्लाइट में 61 साल के बूढ़े आदमी ने जमकर शराब पी ली.

इसके बाद उसने शराब के नशे में एक पुरुष केबिन क्रू के साथ जबरदस्ती की और उसे किस करने कि कोशिश की.अमेरिकी न्यूज पेपर द न्यूयॉर्क पोस्ट के रिपोर्ट के अनुसार डेविड एलन बर्क नाम का यात्री 10 अप्रैल (सोमवार) को मिनेसोटा से अलास्का जा रहा था. डेविड एलन बर्क बिजनेस फर्स्ट क्लास से सफर कर रहा था. फर्स्ट क्लास में सफर करने के नाते किसी भी यात्री को शराब पीने की अनुमति भी दी जाती है. हालांकि, प्लेन के अपने कुछ नियम भी थे, जिसके वजह से उसे ज्यादा शराब पीने नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें   विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनों ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

फ्लाइट में उड़ान के दौरान बुजुर्ग को ज्यादा शराब पीने से मना किया गया, जिससे वो गुस्सा हो गया. इसके बाद उसे फ्लाइट के पुरुष केबिन क्रू उसके पास सर्विस देने के लिए आया. बूढ़े आदमी ने केबिन क्रू को अपना शिकार बना लिया. बूढ़ा आदमी प्लेन के गलियारे में खड़ा हो गया और उसने केबिन क्रू को रोक लिया. बर्क ने केबिन क्रू को किस करने से पहले तारीफ की. उसने केबिन क्रू से एक किस करने की गुजारिश की, लेकिन केबिन क्रू ने उसकी इस बात से इंकार कर दिया. डेविड एलन बर्क ने फिर केबिन क्रू को पकड़ कर अपनी ओर खींचा और गर्दन पर किस कर लिया.

यह भी पढ़ें   CG: बरारी के जंगल में मिला मृत तेंदुआ, भूख-प्यास से मौत की आशंका

किस करने के दौरान बर्क ने ट्रे पर रखे खाने को भी बर्बाद कर दिया. घटना के बाद फ्लाइट अटेंडेंट केबिन क्रू रूम में चला गया. प्लेन की लैंडिंग के बाद पायलट ने घटना की जानकारी एयरपोर्ट पर की. इसके बाद आरोपी से पूछताछ करने के लिए FBI के अधिकारी आए. आरोपी ने पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की बात को मानने से इंकार कर दिया. हालांकि, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और बर्क को 27 अप्रैल को मारपीट और आपराधिक दुराचार के आरोप में कोर्ट में पेश होने को कहा गया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   प्रदेश में 10 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: खाद्य मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: रेखा सोनकर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का थामा दामन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending