Connect with us

छत्तीसगढ़

फेंसिंग तार की चपेट में आकर बकरी चरवाहे की मौत

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 21.03.2023 के सुबह 09:30 बजे मृतक सालिकराम निषाद पिता कुंभकरण निषाद उम्र 64 साल साकिन बुटापारा थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग अपने बकरियो को चराने कलाराम धुरी उर्फ कल्लू एवं रामकली धुरी के प्लॉट के पास गया था । उसके बगल के ही खेत प्लॉट जो कि किच्छू उर्फ किशोर राज का है, को कलाराम धुरी उर्फ कल्लू गेहू बोने के लिये मांगा था फसल की देखरेख करने के लिये खेत के चारो और फेंसिंग कांटा तार से घेरा था जिसमें जानवर घुसकर नुकसान न पहुंचाये कहकर झटका मशीन था ।

झटका मशीन काम नहीं किया तो फेंसिंग तार में विद्युत करंट प्रवाहित करके रखता था मृतक घटना दिनांक को किच्छू उर्फ किशोर राज के खेत में फेंसिंग तार कांटा में फंसकर उसमें प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आकर मृत हो गया था जिसे आरोपी कलाराम धुरी व रामकली धुरी दोनो उस स्थान से हटाकार उसी खेत के दूसरे छोर में छिपाकर घटना को छिपाने का प्रयास किये और विद्युत मेन तार से सर्विस तार को अलग कर उसे छिपाकर आरोपी कलाराम धुरी उर्फ कल्लू तखतपुर भाग गया था एवं रामकली धुरी के द्वारा बकरी को मृतक के घर पहुंचाकर मृतक को ढूंढने हेतु उनके परिजनो को कहा, आरोपी कलाराम धुरी यह जानते हुये कि फेंसिंग तार कांटा में विद्युत करंट लगाने से किसी जीव या मानव की मृत्यु हो सकती है फिर भी विद्युत करेंट लगाया था जिसमें मृतक सालिकराम निषाद का फेंसिंग तार में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आने मृत्यु हो गई ।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को देंगे 1522 करोड़ रूपए की सौगात

मर्ग जांच पर से आरोपी कलाराम धुरी उर्फ कल्लू एवं रामकली धुरी के विरूद्ध धारा 304, 201, 34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जिसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) अतिoपुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) पूजा कुमार को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में आरोपी कलाराम धुरी उर्फ कल्लू एवं रामकली धुरी की पता तलाश की जा रही थी जो बूटापारा में प्लॉट के पास आरोपी कलाराम धुरी उर्फ कल्लू उपस्थित मिला जो पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त फेंसिंग कांटा तार एवं छिपा कर रखे विद्युत वायर को तोरवा पुलिस के समक्ष पेश किया जिसे तोरवा पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   बड़ा हादसा : दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत

आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफतार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता हैं घटना के अन्य आरोपिया रामकली घटना दिनांक से ही सकूनत से फरार है जिसकी पता तलाश जारी है।

यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा खेत की रक्षा के लिये अवैध तरीके से फेंसिंग कोटा तार में विद्युत प्रवाहित की जाती है व किसी भी तलाब में मछली आखेट करने के लिये विद्युत प्रवाहित की जाती है इसमें किसी प्रकार की जनहानि होती है तो पुलिस के द्वारा इसी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की सउनि विदेशी राम साहू, भारत सिंह मरकाम आरक्षक यशपाल टंडन, अशोक चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जनसूचना पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 1 नग लोहे का रिवाल्वर जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कड़ी कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: 4 दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending