Connect with us

छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान का सिलसिला पहुंचा धरमजयगढ़, कलेक्टर ने लगायी जनचौपाल

Published

on

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा हर सोमवार को जिला मुख्यालय में जनचौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने अब इसे विकासखंड स्तर में भी आयोजित किए जाने की पहल की है। इसी कड़ी में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले के दूरस्थ क्षेत्र धरमजयगढ़ के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में चौपाल लगाई। जिसमें उन्होंने बड़ी संख्या में दूर दराज से आए लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि जिला मुख्यालय में तो लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलता रहता है। लेकिन दूर दराज के लोग जो अपनी समस्या रखने जिला मुख्यालय नही पहुंच पाते उनसे मिलने के लिए प्रशासन ही उन तक पहुंचे यही प्रयास है। इसी क्रम में विकासखंड स्तर में यह जनचौपाल लगाया गया है।

इस दौरान सीईओ अबिनाश मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत-नवागांव के सरपंच एवं प्रधान पाठक आज धरमजयगढ़ में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय जनचौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला जोगियापारा में शाला भवन काफी जर्जर हो गयी है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक सक्रीय रहेगा मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश

उन्होंने कलेक्टर से शाला भवन की मरम्मत कराने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर सिन्हा ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह शनिराम एवं अन्य ग्रामवासी जनचौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत क्रिन्धा के ग्राम छुहीपहाड़, सिरडाही एवं चापकछार में लगभग 200 परिवार निवास करते है। यहां पक्के सड़क के अभाव में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर सिन्हा ने ईई पीडब्ल्यूडी को इन गांवों तक सड़क बनवाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।इसी प्रकार नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्डवासी वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी के क्रबिस्तान में बाउण्ड्रीवाल कराये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। इसी तरह नगर पंचायत धरमजयगढ़ के ग्रामवासी नवीन स्कूल भवन की स्वीकृति एवं पुराने स्कूल भवन परिसर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। कलेक्टर सिन्हा ने संबंधित अधिकारी को आवेदन पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। धरमजयगढ़ में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय जनचौपाल में अन्य लोग राशन कार्ड, राजस्व, सीमांकन, बटांकन, पेंशन को लेकर लोगों ने आवेदन किया।आवेदन लेकर आई अनिता, ट्राइसाइकिल लेकर लौटीपीपरमार धरमजयगढ़ की दिव्यांग अनिता सिदार ट्रायसायकल की मांग हेतु आवेदन लेकर आयी थी। उन्होंने बताया कि वे 60 प्रतिशत दिव्यांगता की श्रेणी में आती है, जिसकी वजह से कही आने-जाने में काफी कठिनाईयां होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप! आज मिले 190 नए पॉजिटिव मरीज, 18 हुए स्वस्थ

कलेक्टर सिन्हा ने तत्काल विभाग से अनिता के लिए ट्राइसाइकिल मंगवाया और उसे जनचौपाल में ही सौंप दिया। अनिता भी इस त्वरित कार्यवाही से काफी संतुष्ट नजर आई और कलेक्टर सिन्हा के प्रति आभार जताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Breaking : छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 50 से भी कम नए मरीज, 144 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 28 नए पॉजिटिव मरीज, 10 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   29 दिसबंर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending