Connect with us

देश

Unique Marriage: दूल्हा-दुल्हन ने शादी की पहली रात बिताई सड़क पर, इन दिनों खूब चर्चा में है यह शादी

Published

on

सारण. Unique Marriage : बिहार के छपरा जिले में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी करने गए युवक से कथित रूप से साली ने जबरन शादी कर ली और बहन की जगह खुद ही विदा हो गई.अब छपरा के मांझी में साली के साथ शादी करने वाले जीजा ने खुलासा किया है कि साली दिव्यांग है इसलिए ससुराल वालों प्लान के तहत जबरदस्ती शादी कराई गई है. इसबीच अब लड़के के परिवारवालों ने नव दंपति को घर से निकाल दिया है क्योंकि शादी में उपहार में मिले सभी सामान को लड़की वालों ने रख लिया है.

शादी की पहली रात नव दंपति को सड़क किनारे झोपड़ी में बितानी पड़ी. दूल्हा राजेश ने बताया कि भूखे प्यासे पति-पत्नी भटक रहे हैं और कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही. राजेश ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. हालांकि पुलिस इस मामले में उदासीन दिख रही है. दुल्हन बनी पुतुल ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि दिव्यंगता के कारण उसकी शादी होने में दिक्कत हो रही थी, लिहाजा उसके पिता ने इस शादी की साजिश रची और राजेश को बड़ी बेटी रिंकू से शादी के लिए बारात लेकर बुलाया और एन मौके पर राजेश से उसकी शादी करा दी.

यह भी पढ़ें   दिल दहला देने वाला मामला: दूसरी पत्नी के कहने पर कलयुगी पिता ने अपने 7 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

छपरा में बीते 2 मई को यह मामला सामने आया था जब मांझी के भभौली में बहन के लिए बरात लेकर पहुंचे दूल्हे ने शाली से शादी कर ली. मांझी के भभौली में कन्या निरीक्षण के पश्चात बड़ी बहन के साथ शादी से इनकार करने के बाद वर पक्ष और वधु पक्ष के बीच जमकर गुत्थम गुत्थी हुई और बाद में भारी संख्या में पहुंची पुलिस की निगरानी में चट मंगनी पट ब्याह की तर्ज पर पंचायत ने छोटी बहन पुतुल के साथ दूल्हे राजा का सिंदूर दान करा बारातियों को सकुशल विदा कर दिया.

स्थानीय मुखियापति शैलेश्वर मिश्रा ने यह शादी कराई थी लेकिन अब नव दंपति ने इस शादी को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि उनकी मर्जी के बिना या शादी कराई गई. जिस पुतुल के बारे में कहा जा रहा था कि राजेश से शादी के लिए उसने जान देने की धमकी दी उसने इस घटना से इनकार किया है. और कहा है कि यह सब उनके पिता की साजिश थी. फिलहाल शादी के बाद नव दंपति सड़क पर भटक रहे हैं क्योंकि दुल्हन के ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है.

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की 21वीं स्थापना दिवस समारोह में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

पुतुल ने कहा है कि अब शादी हो गई है तो वह अपने पति के साथ ही रहेगी लेकिन शादी में मिले सामान उसे वापस चाहिए जिसके लिए वह लड़ाई लड़ रही है. मांझी थाना में पंचायत भी हुई जिसमें लड़की पक्ष द्वारा 1 सप्ताह का समय मांगा गया है और कहा गया है कि इस समस्या का समाधान मिल बैठकर कर लिया जाएगा.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : 14 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ टीम ने दिखाया हुनर

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   नारायण चंदेल बने नए नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने किया नाम का ऐलान

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   रेलवे स्टेशन का ‘मौन व्रत’ खत्म, साइलेंट बनाने की योजना फेल

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending