Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखें आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 19 लीटर महुआ शराब जप्त

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 09.05.2023 को अग्रसेन भवन कोटा में निजात अभियान कार्यक्रम समाप्ति बाद ग्राम खरगहनी में जन सुनवाई दिनांक 10.05.2023 को होने के कारण मौका निरीक्षण हेतु अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा के साथ ग्राम खरगहनी हमराह स्टाफ के गया। ग्राम खरगहनी में मौका निरीक्षण के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम खरगहनी के नरोत्तम साहू पिता जनक राम साहू के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है सूचना पर श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल व थाना प्रभारी उत्तम साहू के हमराह स्टॉप मुखबिर के निशानदेही पर नरोत्तम साहू के घर में रेड कार्यवाही किया गया, मकान तलाशी के दौरान आरोपी नरोत्तम साहू द्वारा अपने घर के बाथरूम में रखें कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्ती कार्यवाही कर उक्त आरोपी नरोत्तम साहू का कृत्य धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी नरोत्तम साहू पिता जनक राम साहू उम्र 40 साल साकिन खरगहनी थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा रेंज के जिलों में अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी उत्तम साहू, उपनिरीक्षक मिलन सिंह, श्यामलाल गढ़ेवाल, आर. मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, संजय श्याम, संजय कश्यप,
खेमंत पाल का सराहनीय योगदान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सरकारी राशन दुकानों में बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज की मिलेगी सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के एल्डरमैन की सूची जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: अब मोबाईल जैसे बिजली के लिए करना होगा रिचार्ज, स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending