Connect with us

Uncategorized

छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया समाज रामगढ़ राज के बिलासपुर ब्लॉक के अध्यक्ष बने भागीरथी, विष्णु धनकर को बनाया गया उपाध्यक्ष

Published

on

बिलासपुर| सर्वप्रथम सभी स्वजातिय बन्धुओ के द्वारा इष्टदेव भगवान शंकर के श्रीचरणों में पूजा-अर्चन कर बैठक प्रारंभ किया गया,फिर चुनाव प्रक्रिया हुआ,सर्वसम्मति से ग्राम सिलपहरी निवासी भागीरथी पाल को अध्यक्ष एवं बिलासपुर निवासी विष्णु धनकर उपाध्यक्ष एवं,सचिव खुडुभाठा अशोक पाल,सहसचिव पोड़ी किशुन पाल,सभापति धमनी भागवत सप्रे,उपसभापति चकरभाठा बिंदा प्रसाद पाल,महामंत्री खुडुभाठा संत कुमार पाल,कोषाध्यक्ष सिलपहरी दयाराम(अशोक)पाल,
उपकोषाध्यक्ष खुडुभाठा शिव प्रसाद पाल,संयुक्त महामंत्री पोड़ी मुकेश पाल को बनाया गया,एवं ग्राम पंच भी नियुक्त किया गया।


बिलासपुर पंच मोहित धनकर,सिलपहरी पंच सरजू पाल,बोधीराम पाल,पोड़ी बेदराम पाल,चकरभाठा बस्ती संतोष पाल,जयराम पाल,धमनी संतोष पाल,खुडुभाठा संतोष पाल,बेदराम पाल, मुरकुटा धनुष पाल,मंगला खपरी घसिया पाल,अचनाकपुर भागवत पाल को ग्राम पंच नियुक्त किया गया,एवं शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान रामगढ़ राज के अध्यक्ष वरुण कुमार धनकर ,सचिव रामचेत पाल ,सहसचिव सीताराम पाल ,समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष भोलाराम पाल ,सभापति भरत सप्रे ,बिठलु पाल ,वरिष्ठ सनद पाल ,संचालक रूपेश पाल ,सहित तुमाढेटा ब्लॉक अध्यक्ष महेश पाल,सहित समाज के युवा साथी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।विष्णु धनकर-उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ झेरिया गडरिया समाज रामगढ़ राज बिलासपुर ब्लॉक एवं मीडिया प्रभारी रामगढ़ राज।

यह भी पढ़ें   प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड, तापमान में दर्ज की गई गिरावट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन

Published

on

सूरत। गुजरात के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत  शिक्षकों के लिए प्रधानाध्यापक (हेड टीचर) बनने का बेहतरीन मौका सामने आया है। गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड ने हेड टीचर एप्टीट्यूड टेस्ट (HTAT) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए योग्य शिक्षकों को पदोन्नति (Promotion) दी जाएगी।

एचटीएटी परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है:

आवेदन की शुरुआत: 11 अगस्त
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 अगस्त


इच्छुक अभ्यर्थियों को राज्य परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखनी होगी। परिचय-वृत्तऔर पोर्टफ़ोलियो

यह भी पढ़ें   स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय T20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज खेला गया तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच

परीक्षा पैटर्न और अंक योजना

यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित रहेगा:

भाग 1: 50 प्रश्न
भाग 2: 100 प्रश्न


प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा हल करने के लिए कुल 135 मिनट का समय मिलेगा। राहत की बात यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक अंकन) लागू नहीं होगी। सिलेबस में भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान,  शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन जैसे विषय शामिल रहेंगे।

पात्रता और न्यूनतम अंक

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत  शिक्षक होना अनिवार्य है। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और B.Ed., D.El.Ed. या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता के साथ आवश्यक शिक्षण अनुभव होना चाहिए।

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के अभ्यर्थियों को 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

Continue Reading

Uncategorized

फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल की आम सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही। बैठक में फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा के निलंबन का मामला प्रमुख रूप से उठा। काउंसिल सदस्यों ने दस्तावेजों की जांच के बाद सर्वसम्मति से उनका निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया।

बैठक में विशेष सम्मिलन 2 अप्रैल 2026 की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन, संजय जैन द्वारा पंजीयन के लिए आवेदन पर कार्यसमिति के अभिमत का अनुमोदन और छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के लिए पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति जैसे मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

बैठक छोड़कर गए रजिस्ट्रार
बैठक के दौरान रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर पर पक्षपात, तानाशाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। आरोपों के बीच वे बैठक छोड़कर चले गए, जिसको लेकर भी सदस्यों ने आपत्ति जताई। हालांकि, रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर ने कहा कि बैठक में बहुत शोर-शराबा हो रहा था, जिससे उनके सिर में दर्द होने लगा। इसकी सूचना उन्होंने समूह में लिखकर दी और अध्यक्ष को बताकर बैठक से निकल गए।

फार्मासिस्ट अभिषेक चंद्रा का निलंबन बहाल
बिलासपुर निवासी फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा ने पहले काउंसिल के रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके पंजीयन को निलंबित कर दिया गया था। बुधवार को हुई काउंसिल की आम सभा में संबंधित दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया। सदस्यों का कहना है कि जांच में दस्तावेजों में छेड़छाड़ के संकेत मिले, जिसके बाद सदस्यों ने इसका विरोध किया। वहीं अभीमत से अभिषेक चंदा का निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें   Gold Price Today 23 May 2021: 7500 रुपये सस्ता बिक रहा सोना, जानें ताजा भाव; इस राज्य में बिक रहा सबसे सस्ता सोना
Continue Reading

Uncategorized

बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे  समय से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, छग शासन के सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, मंत्रालय से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक तीन साल से एक ही जगह पर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे। अगर किसी को रोकना बहुत जरूरी है तो कारण बताना होगा।

आदेश में लिखा है कि राज्य के विभिन्न विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों तथा अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ कतिपय अधिकारी एवं कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान अथवा एक ही कार्य-पटल पर कार्यरत हैं। कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि एवं उनके समग्र विकास के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें कार्यालय में संपादित होने वाले सभी प्रकार के कार्यों का कार्यरत रहते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो। इससे वे विभिन्न कार्य प्रक्रियाओं, नियमों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं से भली-भांति परिचित होते हैं, जिससे उनकी दक्षता, कार्यकुशलता में निरंतर वृद्धि होती है। अतः कर्मचारियों को समय-समय पर विभिन्न कार्यों में सहभागिता एवं प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि उक्त उद्देश्य की प्रभावी रूप से पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अतएव प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यकुशलता एवं सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा निम्नानुसार निर्णय लिया जाता है।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking: चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर​ बिग्रेड की ​टीम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending