Connect with us

छत्तीसगढ़

ड्रग्स एवं अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के मद्देनजर थाना सकरी में कराया गया द्वितीय काउंसलिंग

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिले में निजात् अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के निर्देशन मंे थाना सकरी स्टाफ एवं डाॅक्टर विवेक गहलोत के तत्वाधान में सकरी थाना में निजात अभियान के तहत आज दिनाॅक 17.05.2023 को द्वितीय काउंसलिंग कराया गया।

काउंसलिंग दौरान डाॅक्टर विवेक गहलोत द्वारा निजात अभियान एवं नषे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार रूप बताकर नषा नहीं करने का निर्देष दिया कि कोई भी व्यक्ति आसानी से नशामुक्त हो सकता है। काउंसलिंग में शामिल सभी व्यक्तियों ने अभियान निजात से जागरूक होने के बाद नशा कम करने और धीरे धीरे पूरा त्यागना चाहते हैं बताए हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी डिरेल, एक वैगन हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त

काउंसलिंग में डाॅक्टर विवेक गहलोत, सकरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक सागर पाठक एवं समस्त स्टाफ उमेश साहू पिता दशरथ साहू उम्र 21 साल निवासी बंधवापारा सकरी, द्वारिका प्रसाद पिता रामचरण उम्र 28 साल निवासी बजरंग पारा थाना सकरी, प्रिया नाथ वर्मा पिता संजय वर्मा उम्र 22 साल निवासी बजरंग परा थाना सकरी, घनश्याम सूर्यवंशी पिता शिव कुमार सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी आवास पारा सकरी, मुकेश यादव पिता दिलीप यादव उम्र 19 साल निवासी बजरंग पारा थाना सकरी, संतोष सूर्यवंशी पिता राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 40 साल सकरी थाना सकरी, अवधेश वर्मा पिता रामायण वर्मा उम्र 26 साल निवासी में रोड सकरी, देव कुमार पिता सुंदरलाल उम्र 44 साल निवासी बंधवापारा सकरी थाना सकरी, दिल हरण पिता विष्णु लहरें उम्र 43 साल निवासी बटालियन रोड सकरी थाना सकरी, सुरेश यादव पिता स्वर्गीय सत्रोहन यादव उम्र 36 साल निवासी अरपा सिंचाई कॉलोनी सकरी, विमल साहू पिता देवी नाथ साहू उम्र 43 साल निवासी अरपा सिंचाई कॉलोनी सकरी, मनोज पांडे पिता बद्री प्रसाद पांडे उम्र 40 साल निवासी आवास पारा सकरी, सुखदेव मानिकपुरी पिता दीप दास मानिकपुरी उम्र 26 साल निवासी हापा थाना सकरी, आकाश पाल पिता स्वर्गीय समय लाल उम्र 30 साल निवासी सकरी, अभय साहू पिता बलराम साहू उम्र 21 साल निवासी शांति नगर सकरी एवं लोचन पाल पिता गोपी पाल उम्र 21 साल निवासी शांति नगर सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के तीन खिलाडियों का चयन छत्तीसगढ स्टेट अंडर 25 वनडे क्रिकेट टीम में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   लोकवाणी की 22वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, जानिए सीएम बघेल ने क्या बातें कही..
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खरकिया परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 28 अगस्त को
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending