छत्तीसगढ़
निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां जारी, कलेक्टर सिन्हा ने कहा निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण शुरू करें
रायगढ़। निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के आधार पर आगामी विधानसभा निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट में निर्वाचन कार्य के संबंध में विभागीय अधिकारियों की गहन समीक्षा बैठक ली।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन का कार्य सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसमें जिस विभाग की जो जिम्मेदारियां तय की गई हैं, उसके सुचारू क्रियान्वयन के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक कार्य के लिए चरणबद्ध तरीके से एक शेड्यूल कैलेंडर जारी किया है।
अभी ईवीएम मशीनों की फस्र्ट लेवल चेकिंग की जा रही है। जिसके पश्चात निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आगे कार्य किए जायेंगे।कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मतदान केंद्रों में जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं केंद्रों में हों। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण भी एक अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य है, इसे पूरी गंभीरता से किया जाए। जिससे मतदाताओं को आसानी हो। उन्होंने मतदाता सूची का पुनरीक्षण, मतदान दल गठन के लिए कर्मचारियों की सॉफ्टवेयर में एंट्री, मतदान के लिए सामग्री वितरण और वापसी के लिए केंद्र का निर्धारण, दलों के यातायात के इंतजाम की तैयारी जैसे बिंदुओं पर अब तक हुए काम और आगे की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगने वाली सामग्री और संसाधनों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, डीएफओ स्टायलो मंडावी, एडीएम संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, एडिशनल एसपी संजय महादेवा, आईपीएस उदित पुष्कर, संयुक्त कलेक्टर डी.आर.रात्रे, समस्त एसडीएम व तहसीलदार, मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized24 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
