Connect with us

छत्तीसगढ़

महासमुन्द : PET और PPHT की परीक्षा 25 जून को

Published

on

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की परीक्षा रविवार 25 जून 2023 को दो पालियों में आयोजित किया गया है। प्रथम पाली में पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा-2023 पूर्वाह्न 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा-2023 अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक जिला मुख्यालय में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों के लिए दोनों पालियों हेतु नायब तहसीलदार पटेवा कुसुम प्रधान को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   किसान हुए मालामाल, राज्य सरकार ने खाते में डाले 39 करोड़ 82 लाख 88 हजार रूपए…

इसी प्रकार प्रवेश पत्र तथा उत्तरशीट में दिए गए फोटो एवं हस्ताक्षर के सूक्ष्म मिलान के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता का गठन किया गया है। इनमें नायब तहसीलदार तुमगांव खीरसागर नाथ बघेल, सहायक संचालक शिक्षा एन.के. सिन्हा एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक शिक्षा डी.एन. जांगड़े उड़नदस्ता होंगे।

इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परीक्षा केन्द्र 2301 के लिए मंडल संयोजक महेन्द्र कुमार टंडन, 2302 के लिए जिला पंजीयक दीपक मंडावी तथा उप अभियंता लोक निर्माण रामेश्वर देवांगन को परीक्षा केन्द्र 2303 के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में महसूस किये गए भूकंप के झटके
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारियों की हुई घोषणा, जयेश तिवारी बने बिलासपुर मीडिया प्रभारी और मंगल सिंह, राजकिशोर शर्मा बने सह प्रभारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending