Connect with us

छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्ग में आम सभा को किया संबोधित, छत्तीसगढ़ शासन की उल्टी गिनती आज से शुरू….

Published

on

दुर्ग/रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्ग में अपने दौरे के दौरान आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में भ्रष्टाचार होता था। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादी का सफाया किया। कांग्रेस ने अपनी गोद में धारा-370 को बैठाया था।

कांग्रेस के शासन काल में आतंकी घटना होती थी। राम का मंदिर अयोघ्या में बनना चाहिए, कांग्रेस राम मंदिर को अटका रही थी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, “9 साल के अंदर पीएम मोदी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह की सरकार 10 साल चली। इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए. कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था। मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।” राज्य में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले कांग्रेस की सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की उल्टी गिनती आज से शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मनरेगा से बारात बाई की बंजर भूमि को मिला नया जीवन, आर्थिक मजबूती से बढ़ा आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बघेल साहब केवल घोटाला करते हैं। बघेल साहब केवल वादाखिलाफी करते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मनरेगा से बारात बाई की बंजर भूमि को मिला नया जीवन, आर्थिक मजबूती से बढ़ा आत्मविश्वास
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अनुकम्पा के नियम हुए जब शिथिल बेबस परिवारों की दूर हुई मुश्किल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending