Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: जूही व्यास ने विश्वस्तरीय ब्यूटी कांटेस्ट में बढ़ाया देश का मान, पीपुल्स चॉईस का ताज किया अपने नाम

Published

on

दुर्ग। दुर्ग शहर की बेटी जूही व्यास ने विश्वस्तरीय ब्यूटी कांटेस्ट में देश का मान बढ़ाया है। उन्होने अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित मिसेज ग्लोब कांटेस्ट-2023 में मिसेज ग्लोब पीपुल्स चॉईस का ताज अपने नाम किया है, वहीं कांटेस्ट में वुमन ऑफ द ईयर, बेस्ट नेशनल कॉस्टयूम और बेस्ट प्रतिभागी का अवार्ड जीत कर कांटेस्ट में सर्वाधिक अवार्ड जीतने का नया रिकार्ड बनाया है।

कांटेस्ट में 80 से अधिक देशों के प्रतिभागी शामिल हुए। उन्हे अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर पछाड़ते हुए जूही व्यास ने मिसेज ग्लोब के टॉप 6 में जगह बनाई और अंतिम राउंड में मिसेज ग्लोब पीपुल्स चॉईस के ताज पर कब्जा किया। वे यूरोप की प्रतिभागी लाना से एक पायदान पीछे रह गई। जूही व्यास ने कांटेस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मिसेज ग्लोब ब्यूटी कांटेस्ट में मिसेज ग्लोब पीपुल्स चॉईस के ताज के अलावा वुमन ऑफ द ईयर, बेस्ट नेशनल कॉस्टयूम, बेस्ट प्रतिभागी का अवार्ड अपने नाम करने वाली जूही व्यास पहली भारतीय महिला है। उन्होने अपनी जीत का श्रेय अपने तमाम फेंस को दिया है। जूही व्यास के दुर्ग आगमन पर फेंस ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और विश्वस्तरीय उपलब्धि पर मिठाईयां बांटकर जमकर खुशियां मनाई।

यह भी पढ़ें   कोरबा : जिस बहन से मिलने उसके घर गया था उसी की कुल्हाड़ी मारकर ले ली जान

मिसेज ग्लोब ब्यूटी कांटेस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त कर दुर्ग वापस लौटी जूही व्यास ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि विश्वस्तरीय कांटेस्ट मिसेज ग्लोब में देश का परचम लहराने के लिए मैं पिछले तीन वर्षो से तैयारी कर रही थी। जिसके सार्थक परिणाम आए है। मिसेज ग्लोब पीपुल्स चॉईस का ताज व अन्य तीन अवार्डस ने देश की प्रतिभा का विश्व में लोहा मनवाया है।

जूही व्यास ने बताया कि मिसेज ग्लोब में उपलब्धि हासिल करने के फलस्वरुप उन्हे 2024 में चीन में आयोजित होने वाले मिसेज ग्लोब में जज की भूमिका मिली है। जज की भूमिका को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मीडिया से चर्चा के दौरान जूही व्यास के साथ उनके पति शांतनु व्यास भी मौजूद थे। मालूम हो कि दुर्ग शहर की बेटी जूही व्यास मिसेज ग्लोब ब्यूटी कांटेस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त करने के पहले मिसेज इंडिया-2022 का रनरअप और मिसेज इंडिया ग्लोब 2023 का ताज अपने नाम कर चुकी है। जूही दुर्ग शहर में पली बढ़ी हैं। डीपीएस स्कूल से उन्होने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है। साफ्ट इंजीनियर होने के बावजूद उन्होने ब्यूटी कांटेस्ट का क्षेत्र चुना हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नशा करने से रोकने पर बवाल, समझाइश पर दूसरे युवक ने मारा चाकू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने नारायणपुर में नक्सली हमले की निंदा की, कहा- जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे छत्तीसगढ़
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending