छत्तीसगढ़
बिलासपुर: दिन-रात या हो बरसात, नहीं थम रहा अवैध मिट्टी का कारोबार
बिलासपुर(शिवा गोरख की रिपोर्ट)| आपने मिट्टी के कर्ज के बारे में तो सुना ही होगा, जिसका मतलब होता है धरती का ऋणी होना। परंतु चकरभाटा में कुछ लोग मिट्टी से ही मालामाल हो रहे हैं। चल संपत्ति या स्थावर संपत्ति ,बंद स्थान या खुला स्थान, दिन में या रात में,गृह भेदन करके या सामान्य स्थिति में, किसी भी हालात में यह लोग मिट्टी चुराने में सक्षम है। विगत कुछ दिनों से चकरभाटा क्षेत्र में हो रही अजीब सी चोरी की कहानी आपको बताते हैं।
कानून के हिसाब से चोरी, चोरी करने का तरीका ,किस संपत्ति की चोरी की गई और कब चोरी की गई के आधार पर अलग-अलग धाराएं और सजा का प्रावधान किया गया है।क्या हो जब मामला जंगम संपत्ति मतलब चलायमान संपत्ति और स्थावर संपत्ति दोनों की एक साथ चोरी का हो?क्या होगा जब एक ही चीज की चोरी दिन में भी और रात में भी की जाए?क्या होगा जब चोरी घर के बाहर और घर के भीतर एक साथ की जाए?
क्या होगा जब विभेदन कर दीवार तोड़कर मिट्टी खोदकर सुरंग बनाकर चोरी की जाए और साथ ही उसी चीज की चोरी खुले स्थान से की जाए? है न इंटरेस्टिंग मामला?

मिट्टी चोर के नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति जो चकरभाटा क्षेत्र में रहता है लगातार दिन हो या रात हो, बरसात हो ,बारिश हो ,ठंड हो ,कभी रुकता नहीं ।कभी खुद ,कभी उठा नहीं सकने पर दूसरे लोगों को भेजते रहता है ।और चाहे वह आर्मी का प्रतिबंधित क्षेत्र हो ,चाहे वह सिंचाई विभाग का नाला हो, चाहे वह किसी निजी व्यक्ति की भूमि हो ,चाहे वह बीएसपी का भूमि हो उसे फर्क नहीं पड़ता।वो कर्मठ है,अपने मिट्टी चोरी के कार्य मे सिद्धहस्त है।हर तरह के मिट्टी की पहचान,पत्थरों की पहचान,मिट्टी के मिलने के क्षेत्र को खोजने में वह किसी भूगर्भशास्त्री की तरह निपुण है।इसके साथ ही साथ वो निडर है।उसकी लाल सुर्ख आंखों से लोग भय खाते हैं।छोटी मोटी मिट्टी की चोरी करते करते आज वह शख्स मिट्टी का बेताज बादशाह बन गया है।
गौरतलब हो कि उसका जेसीबी जिसका नंबर भी नहीं जिसका कागजात भी नहीं है।मिट्टी चुराने का उसका पैटर्न यह है कि वह
चुपके- चुपके धीमे पांव आता है, सुनसान पाते ही फटाफट खुदाई करता है ,और बिना कागजात की बिना नंबर लिखी हुई हाईवा गाड़ी आती है, फटाफट उसमें मिट्टी लोड की जाती है, मुरूम लोड किया जाता है और पहुंचा दिया जाता है बड़े-बड़े बिल्डरों के यहां जो खेत को पाटकर प्लाट प्लाट को काटकर रेजिडेंशियल कॉलोनी बना रहे हैं। इस तरह से उक्त व्यक्ति का मिट्टी के प्रति ऋण तो नही उतर रहा परंतु मिट्टी से हुवे कमाई से उसकी धन संपत्ति में चौतरफा इज़ाफ़ा हो रहा है।
उक्त व्यक्ति मिट्टी चिचिरदा के कच्चे मार्ग के आस पास से ,सरकारी नाले से मिट्टी चुराने प्रसिद्ध है।जानकारी हो कि चिचिरदा के आस -पास पत्थर के खदान भी हैं,जहाँ अवैध माइनिंग कर के पत्थर निकाले जाते हैं।देखने में तो यहाँ तक भी आया है कि इस इलाके में कोयले की अवैध डंपिंग,कोयले में मिलावट करके काला पत्थर भी मिलाया जाता है।खनिज विभाग को इन सब कर्मकांडों की जानकारी न हो यह तो किसी मज़ाक से कम नहीं।मगर खाना पुर्ति के लिए ही सही,खनिज विभाग अपने कुम्भकर्णी नींद से जागे तो सही…
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized14 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
