छत्तीसगढ़
मोबाईल एवं मोटर सायकल का सरगना चोर कोनी थाना की गिरफ्त में, 7 मोबाईल, 4 पैड जब्त
बिलासपुर| जिले में हो रहे चोरी के प्रकरण में अंकुश लगाने हेतु पु.अ. संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी के प्रभारियों को आदेशित किया गया है, जिस पर अ.पु.अ. राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ. कोतवाली/सरकण्डा, पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सतत् निगाह रखी गई थी कि दिनांक-24/07/2023 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि एक आरोपी संदिग्ध हालत में मोटर सायकल में घुम रहा है, की सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होरक मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति को मोटर सायकल सहित संदिग्ध हालत में कोलवासरी घुटकू के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम करन साहू बताया, जिससे पूछताछ करने पर मोटर सायकल HF डिलक्स CG10AB 3021 को दिनांक-19/07/2023 को कोल डिपो घुटकू के पास से चोरी करना बताया तथा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मोटर सायकल के डिक्की में रखा हुआ चोरी के 7 नग एंड्रायड मोबाईल एवं 4 नग की-पैड मोबाईल मिला, जप्त मोटर सायकल थाना कोनी के अपराध क्रमांक-378/2023 धारा-379 भादवि का मशरुका पाये जाने से मोटर सायकल को अपराध सदर में जप्त कर आरोपी करन साहू को गिरफ्तार किया गया, तथा 11 नग मोबाईल चोरी की सम्पत्ति होने से धारा-41(1-4) जा.फौ./379 भादवि में जप्त कर आरोपी करन साहू के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर दिनांक-25/07/2023 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया, इस तरह सिरगिट्टी क्षेत्र के आदतन चोर करन साहू के कब्जे से लगभग तीन लाख रुपये का मोटर सायकल एवं मोबाईल आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है।
विशेष योगदान:-उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, सउनि भरतलाल राठौर, प्र.आर.रामअवतार सिह , आर.विजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साहू, आशीष राठौर, प्रकाश तिवारी|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized7 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized2 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
