देश
9 August 2023 Rashifal: आज किसी विवाद में पड़ सकते हैं मेष, मीन राशि के लोग… जानें सभी राशियों का हाल
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा. आज किसी के तरह के वाद-विवाद से दूर रहें. बात बिगड़ सकती है. समाज में रहने वाले बड़े पूरा दिन मेहनत भरा रहेगा. छात्रों के लिए दिन ठीक है, कुछ अच्छा होगा. सेहत का ख्याल रखें.
वृषभ राशि : इन जातकों के लिए दिन परेशानी भरा रह सकता है. आपस में मतभेद बढ़ सकते हैं. आज के दिन आपको मानसिक तनाव हो सकता है,जिसके कारण आपके घर में किसी बात को लेकर क्लेश भी हो सकता है. पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकते हैं. संतान की ओर से मन संतुष्ट रहेगा.
मिथुन राशि : इस राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा. बिजनेस में लाभ हो सकता है. घर में किसी परिचित का आगमन हो सकता है,जिसके कारण आप थोड़ा सा थके थके रहेंगे. कहीं पर निवेश कर सकते हैं. आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. नौकरी वालों के लिए दिन ठीक रहेगा
कर्क राशि: इन जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. बिजनेस मध्यम रहेगा. किसी बात को लेकर आपका मन अंदर ही अंदर बहुत खुश रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए खुशखबरी का दिन है. आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बहुत प्रसन्नता होगी, और आप उनके साथ बैठ कर अपने नए रोजगार के बारे में बात कर सकते हैं. फैमिली के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों के लिए दिन तकलीफ भरा हो सकता है. सेहत की बात करें तो, आपकी हेल्थ ठीक नहीं रहेगी. अपने स्वास्थ्य के कारण आपका मना थोड़ा सा परेशान हो सकता है. यदि आप व्यापार में कोई नए अवसर प्राप्त करना चाहते हैं तो, आपके जान पहचान वाले व्यक्ति के कारण उस कार्य पर रोक लग सकती हैं. वाहन चलाने में सावधानी बरतें अन्यथा, दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है. भविष्य के लिए थोड़ी सी चिंता भी हो सकती है.
कन्या राशि: इन जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. बिजनेस में पैसे का गबन हो सकता है. आप अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं. अपनी वाणी पर संयम रखें. मन को शांत रखने के लिए भगवान की पूजा, अर्चना में ध्यान लगाए. आपका आपके जीवन साथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है. व्यापार में यदि आप कोई नया कार्य खोलना चाहते हैं तो, वह कार्य आप पार्टनरशिप में ना खोलें, नहीं आपको धोखा दे सकता है,
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा.काम के सिलसिले में आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. सेहत बहुत अच्छी रहेगी. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. किसी नए काम में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं. जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी से संबंधित यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में उलझा हुआ है तो,उसमें सफलता मिल सकती है. मन धार्मिक और आध्यात्मिक हो सकता है.
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है. नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं,जिसमें आपको लाभ मिलेगा. परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन बड़ा ही रोमांटिक रहेगा. परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं. नौकरी पेशे वाले व्यक्तियों को,कल उनके पदों में बढ़ोतरी मिल सकती है. ऑफिस में आपके कार्य की प्रशंसा होगी.
धनु राशि : इन जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. सेहत की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. बिजनेस और घर में मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है. संतान की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है. छात्रों के लिए मेहनत का दिन है.
मकर राशि : मकर राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. काम के सिलसिले में शहर के बाहर जा सकते हैं. नया काम शुरू कर सकते हैं. माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा. अटका पैसा मिल सकता है. संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भोले का भजन करें.
कुंभ राशि: इस राशि के लोग किसी विशेष कार्य को लेकर बहुत ही चिंतित रहेंगे. आपको आर्थिक परेशानी हो सकती हैं. परिवार के किसी के सदस्यों से आपका कोई मतभेद हो सकता है. सेहत भी कुछ खराब हो सकती हैं. कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो रूक जाएं. आपको कमर दर्द से संबंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती हैं.
मीन राशि : मीन राशि के लोगों के लिए कल का दिन मध्मय रहेगा. परिवार में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम करा सकते हैं. आपका सारा दिन मेहमानों की आवभगत में व्यस्त रहेगा. व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें आपको धन लाभ भी हो सकता है. लव लाइफ ठीक दिख रही है.
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
-
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
-
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
-
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
-
Uncategorized7 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
