छत्तीसगढ़
NTPC सीपत से डियुटी कर जा रहे व्यक्ति से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
बिलासपुर| प्रार्थी दिनांक 04.08.2023 को एनटीपीसी सीपत से ड्युटी बाद अपने घर भरवीडीह झलमला होते हुये अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बीएम 5498 से जा रहा था, ग्राम उच्चभठठी आगे नहर के पास करीबन 02.30 बजें पहुंचा था कि उसी समय इसके पीछे से एक मारूती 800 कार क्रमांक सीजी 10 बी 4293 ओवरटेक करते हुये सामने आयी कार से तीन लोग नीचे उतर कर इसे रूकवाये, एक आदमी कार के अंदर ड्राईवर सीट मे बैठा था, नीचे उतरे तीन आदमी मे से एक आदमी इसके मोटर सायकल को पैर से मारकर गिरा दिया जिससे प्रार्थी जमीन मे गिर गया, और कंधे में लटके हुये बैग को खिंचकर निकाल लिये और प्रार्थी के पेंट के जेब में रखे 1000 रूपये को धक्का मुक्की कर छिन लिये एवं बाईक के चाबी को निकाल लिये, प्रार्थी द्वारा अपना बचाव करने पर तीनो हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन मे गिरा दिये जिससे चोट लगकर खून निकला हैं, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के सूचना मिला की एक मारुति 800 कार ग्राम मटियारी में बेलतरा मोड़ के आस पास घूम रही है जिसमें 04 युवक बैठे है, जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी.डी. लहरे एस. जे. पी. यु. बिलासपुर महोदय को देने पश्चात मार्ग दर्शन प्राप्त कर विशेष टीम तैयार कर तत्काल मौके पर जाकर कार में बैठे 03 युवक आशुतोष उर्फ एंग्री तिवारी, सूरज सिंह ठाकुर व किशोर बालक को पकड़ा गया जो पृथक पृथक विस्तृत पूछताछ किया गया जो आरोपी आशुतोष तिवारी उर्फ एंग्री ने बताया कि घटना दिनांक को कार क्रमांक सी.जी. 10 बी 4293 के चालक सोमेश कश्यप उर्फ सोमू व उक्त दोनों साथी के साथ मिलकर मोटर सायकल के चालक को लुट करना स्वीकार करने पर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मारूती 800 कार क.सीजी- 10 बी.- 4293 एवं कार में रखे लोहे का तलवार जप्त किया गया और प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर आरोपीगणों को आज दिनॉक 05.08.2023 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र. आर. उमाशंकर राठौर. आर. चंद्र प्रकाश भारद्वाज प्रदीप सोनी शरद कुमार साहू प्रमोद केवट की विशेष भूमिका रही|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized16 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized3 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized2 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized2 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized18 hours ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
