Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, यहाँ जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा….

Published

on

रायपुर. प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे. अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रिगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे.

इसी तरह उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे.

यह भी पढ़ें   राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट

इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक रामकुमार यादव सक्ती, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पतालो में मिल रही है निःशुल्क उपचार की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सिरगिटटी पुलिस द्वारा चोरी करने वाले व्यक्तियो पर की गई कार्यवाही, 24 घण्टे के भीतर अज्ञात आरोपी व मशरूका की हुई बरामदगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   8 जुलाई से मिलेगी विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending