Connect with us

छत्तीसगढ़

आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पतालो में मिल रही है निःशुल्क उपचार की सुविधा

Published

on

टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते है शिकायत
बिलासपुर, 1 मार्च 2024/शासन की महत्वकांक्षी योजना “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहायता योजना (PMJAY) अंतर्गत जिले में 54 शासकीय अस्पतालों एवं 73 निजी अस्पतालो में निःशुल्क उपचार कि सुविधा उपलब्ध है। इसके अंतर्गत शिशुरोग, आर्थापेडिक, गायनिक, जनरल
मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्युरोलॉजी, न्युरोसर्जरी, कार्डिक सर्जरी, कैंसर, कीमोथैरेपी, डायलिसिस, युरोलॉजी एवं अन्य विभिन्न प्रकार के बीमारीयों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। सभी अस्पतालों में तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाने कि सुविधा उपलब्ध है, किसी भी प्रकार की इलाज संबंधी परेशानी या अस्पताल द्वारा अतिरिक्त राशि कि मांग किये जाने पर राज्य शासन द्वारा जारी टोल फ्री नं. 104 या 14555 नं. पर शिकायत दर्ज करा सकते है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड होना आवश्यक है, प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग पंजीयन किया जाता है। यह सुविधा लोगों को जिले के सिम्स अस्पताल, जिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों सहित विभिन्न निजी अस्पतालों में मिल रही है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : कोटा पुलिस की तत्परता से 02 नाबालिक लडकीयों को रायगढ़ से किया गया बरामद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG News: सड़क निर्माण में लापरवाही, एक्शन में आए मंत्री केदार कश्यप, दिए जांच के निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भाजपा का रायपुर नगर निगम का घेराव आज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   एटीएम के शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाकर रकम चोरी करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending