Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly Elections: कांग्रेस उम्मीदवारों की टिकट को लेकर रायपुर से आई बड़ी खबर…

Published

on

रायपुर| विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। जहां एक ओर पक्ष विपक्ष के नेता चुनावी मैदान में उतरकर जनता को रिझाने में लगे हुए हैं तो दूसरी ओर उम्मीदवारी कर रहे नेताओं की दिल्ली दौड़ भी शुरू हो चुकी है। लेकिन इस बीच शुक्रवार देर रात कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं के नाम पर चर्चा हुई।

वहीं, बैठक से पहले स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कल दिल्ली में बैठक हुई है। दिल्ली में 10 से 12 घंटे तक नामों पर चर्चा की गई। नेट्टा डिसूजा, एल हनुमंथा ने सभी जिलों का दौरा कर जो रिपोर्ट सौंपी है, उसी के आधार पर प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ भी नाम पर रायशुमारी होगी।

यह भी पढ़ें   क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

CG Congress Candidate 1st List

  • भूपेश बघेल, पाटन
  • TS सिंहदेव, अंबिकापुर
  • ताम्रध्वज साहू, दुर्ग ग्रामीण
  • रविंद्र चौबे, साजा
  • मो अकबर, कवर्धा
  • शिव डहरिया, आरंग
  • अमरजीत भगत, सीतापुर
  • गुरु रुद्रकुमार, नवागढ़
  • कवासी लखमा, कोंटा
  • उमेश पटेल, खरसिया
  • मोहन मरकाम, कोंडागांव
  • जय सिंह अग्रवाल, कोरबा
  • अनिला भेड़िया, डौंडीलोहारा
  • चरणदास महंत, सक्ती
  • संतराम नेताम, केशकाल
  • अरुण वोरा, दुर्ग शहर
  • अमितेश शुक्ला, राजिम
  • धनेंद्र साहू, अभनपुर
  • विकास उपाध्याय, रायपुर पश्चिम
  • गुलाब कमरो,भरतपुर सोनहट
  • दलेश्वर साहू, डोंगरगांव
  • द्वारिकाधीश साहू, खल्लारी
  • आशीष छाबड़ा, बेमेतरा
  • विक्रम मंडावी, बीजापुर
  • उत्तरी जांगड़े, सारंगढ़
  • लखेश्वर बघेल, बस्तर
  • रामपुकार सिंह, पत्थलगांव
  • लालजीत राठिया, धर्मजयगढ़
  • पुरषोत्तम कंवर, कटघोरा
  • शैलेश पांडे, बिलासपुर
  • विनोद चंद्रकार, महासमुंद
यह भी पढ़ें   क्या आप जानते हैं? छत्तीसगढ़ में हैं एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च

बता दें कि इस तरह लगभग 31 सीटों पर कांग्रेस का सिंगल नाम तय हो गया है। इसमें CM भूपेश बघेल समेत सभी मंत्रियों का सिंगल नाम है। विस स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम भी सिंगल हैं। कई वरिष्ठ विधायकों के भी सिंगल नाम तय हैं। 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी नामों पर फैसला करेगी। पहली बार चुनकर आए कई विधायकों के नाम भी सिंगल नाम के बतौर शामिल है। आज मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कहा था कि करीब आधी सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुका है, फाइनल मुहर लगना बाकी है। इसी आधार पर हमने संभावित लोगों के नामों की लिस्ट निकाली है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कलेक्टर सहित 42 विभाग के अधिकारी हफ्ते में एक दिन 10वीं-12वीं के छात्रों को पढ़ाएंगे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शराब परिवहन करने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: कोवैक्सीन के सेकंड डोज का इंतजार कर रहे 18+ वालों का शुक्रवार से फिर शुरू होगा वैक्सीनेशन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending