Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर समेत बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज रुहोगी बारिश

Published

on

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खासकर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में रूक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी। शनिवार को प्रदेश के बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद और रायगढ़ जिले में कई जगहों पर बारिश हुई।

बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक अन्य राज्यों के मुकाबले फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार हैं। प्रदेश में अब तक 827.7 मिलीमीटर औसत वर्षा अब तक दर्ज की गई है।

मौसम का अनुमान जिलेवार

जशपुर – जिले में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई है। आज भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों में बारिश होगी। हालांकि मानसून के सक्रियता के हिसाब से ये कम या ज्यादा हो सकती है।

कोरिया – कोरिया जिले में भी शुक्रवार को बारिश हुई है। आज भी हल्की बारिश के आसार हैं।

सूरजपुर – जिले में 32 फीसदी कम बारिश हुई है। शुक्रवार को यहां भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। आज भी इसी तरह से मौसम बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   जेपी नड्डा बोले- 38000 टीचरों की होगी नियुक्ति, हमने दंतेवाड़ा को एजुकेशन हब बनाया

बलरामपुर – जिले में 26 फीसदी कम औसत बारिश अब तक हुई है। शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिलासपुर – आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को जिले में कई जगहों में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कांकेर- जिले बहुत उमस और गर्मी से लोग परेशान है। शनिवार को बारिश की संभावना कम है लेकिन दो दिनों के बाद यहां बारिश हो सकती है।

कोरबा – बीते दिनों में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है। आज हल्की बारिश की संभावना है।

सारंगढ़ -बिलाईगढ़- जिले में उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। आज स्थानीय प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग की सेटेलाइट तस्वीरों में फिलहाल उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल दिखाई दे रहे हैं।

रायपुर – शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई, दोपहर बाद धूप निकल गई, जिससे तापमान बढ़ा है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य ने लगातार तीसरे साल जीता सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार

महासमुंद – शुक्रवार को जिले में कई जगहों में बारिश हुई है, आज कुछ स्थानों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

बस्तर – जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है, स्थानीय प्रभाव से बारिश हो सकती है।

बेमेतरा – कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को जिले में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

जांजगीर – आज जिले में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों में शुक्रवार को बादल बरसे हैं, आज भारी बारिश की संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटे कैसा है मानसून का हाल

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, रायसेन, पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोचिंग और ट्यूशन संस्थाओ को खोलने की अनुमति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जशपुर जिले में पर्यटन के साथ चाय और कॉफी की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं : मंत्री शिवकुमार डहरिया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : भीषण गर्मी को देखते हुए जिले की शालाएं 29 मार्च से सुबह संचालित होंगी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending