Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Politics: 11 जनवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की लेंगे बैठक

Published

on

प्रदेश में सता परिवर्तन के बाद राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका यह पहला प्रदेश दौरा होगा।

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 11 जनवरी को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है।

बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी। कार्यकारिणी की बैठक में संगठन में रिक्त पदों पर नई नियुक्ति सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के संबंध में भी विधायकों और प्रत्याशियों से चर्चा किए जाने की संभावना है। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों के जानने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में समस्त एआईसीसी सदस्य, विधायक, प्रत्याशियों, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में जनवरी में होगा ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट “इनवेस्टगढ़ छत्तीसगढ़ 2022” का आयोजन

संगठन में होगी नई नियुक्ति

प्रदेश संगठन में प्रदेश महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के तीन से चार पदों पर नियुक्ति नए प्रभारी की अनुमति से पीसीसी द्वारा की जाएगी। बताया जाता है कि प्रदेश संगठन में महासचिव के तीन-चार पद पहले से रिक्त हैं। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष और मोर्चा-प्रकोष्ठ के कुछ पदों पर नियुक्ति होगी।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

प्रदेश में सता परिवर्तन के बाद राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका यह पहला प्रदेश दौरा होगा। पायलट की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में नए सिरे से फेरबदल किया जा सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   महिला स्व-सहायता समूह के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों को बदला जा सकता है। जिला कांग्रेस के उन अध्यक्षों को भी हटाया जा सकता है, जहां पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर सामने आई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को खड़ा करना नए प्रदेश प्रभारी के लिए पहली चुनौती होगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   31 मार्च को किसानों को मिलेगी सौगात, पढ़े पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, सभी नगरीय निकायों में बनेगा कृष्ण कुंज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending