Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur : सिम्स में बढ़ता हुआ सर्विलेंस का दायरा, सुरक्षित हाथों से मरीजों का इलाज

Published

on

बिलासपुर: सिम्स अस्पताल आज में सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं विश्व स्वास्थ संगठन की बिलासपुर यूनिट के द्वारा वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज एवं ऐइएफआई सर्विलेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टीके से जुड़ी भ्रांतियां एवं उसके फायदे के बारे में बताया गया, जिसमे सिम्स के चिकित्सक एवं डब्लूएचओ के विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

इस मौके पर सिम्स के डीन डॉक्टर के.क.े सहारे, चिकित्सा अधीक्षक, जिला टीकाकरण अधिकारी, सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. गायत्री बंाधी सहित सिम्स अस्पताल के सभी चिकित्सक मौजूद थे। इस मौके पर सिम्स में अध्यनरत एमबीबीएस, एमडी एवं एमएस के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।

डीन डॉक्टर के.के. सहारे ने बताया कि सिम्स में समय समय पर इस तरह के कार्यशाला का आयोजन किया जाता है एवं भविष्य में आगे भी किया जाएगा। जिससे यहां काम करने वाले डॉक्टरों और पढ़ने वाले छात्रों को चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ी नईं तकनीक से अवगत कराया जा सके जिससे यहां आने वाले मरीजों को फायदा हो।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुईया उइके को गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने गुजरात आने का दिया निमंत्रण

सिम्स पीडिया विभाग में वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज की लगातार कुशल रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग के लिए पीडिया विभाग की डॉक्टर पूनम अग्रवाल को इस मौके पर सम्मानित किया गया। सिम्स में 2022 में एएफपी, फीवर, रैश, डीपीटी के क्रमश 4,0,0 केस रिपोर्ट हुए थे जो कि 2023 में बढ़ कर 7,8,2 केसेस रिपोर्ट किए गए। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा ने टीके से जुड़ी भ्रांतियां एवं फायदों के बारे में बताया।

टीके से जुड़ी भ्रांतियां-
टीका लगने से शरीर कमजोर होता है, बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते है, टीका लगने से लगने वाले जगह पर गठान हो जाता है एवं बच्चे की मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर: भाजयुमो ने मच्छरदानी के साथ किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

टीके के फायदे-
टीका पूरी तरह से सुरक्षित होता है, जिसके निर्माण में बहुत ही सावधानी बरती जाती है।
टीका लगने से बच्चों को भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। टीके के वजह से ही यह
संभव हो पाया है की पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी भारत से विलुप्त हो सकी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कवर्धा: नए बस स्टैंड का इंतजार अब खत्म होने को, कल मिलेगा नया बस स्टैंड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नशे का व्यापार करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 20 जिलों में औसत से कम गिरा पानी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending