Connect with us

छत्तीसगढ़

अंतरा-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024 “कलाकुंज” का आयोजन

Published

on

5440ee61994e992c19cba69ae414dea163fee7c0d48aeab7ef8252ce8b061145

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल द्वारा एनईआई सभागार में अंतरा-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024 “कलाकुंज” का आयोजन किया गया । जिसमें बिलासपुर मंडल के विभिन्न सेक्शनों में कर्मचारियों अथवा उनके परिजनों के लिए आयोजित किए गए टैलेंट हंट कार्यक्रम से चयनित 80 प्रतिभागी शामिल हुये ।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके पश्चात प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति दी गई जिसमें वादन,एकल गायन, एकल नृत्य, ग्रुप डांस, शास्त्रीय नृत्य की भिन्न विधाओं जैसे भरतनाट्यम, कत्थक नृत्य के साथ ही लोकनृत्य आदि शामिल थे। इसके अलावा ड्राइंग-पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | प्रतिभागियों ने इस दौरान अपनी उत्कृष्ट कला प्रस्तुति से र्शकों का खूब मनोरंजन भी किया।

यह भी पढ़ें   ग्राम सचिव से विवाद पर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

इस प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए 05 सदस्यीय निर्णायक मंडल बनाए गए थे |

कार्यक्रम में वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमन मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आर शंकरन व श्रीराघवेंद्र सिंह की उपस्थिती में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के करकमलों से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए | इस अवसर पर अधिकारीगण एवं कर्मचारी-गण तथा भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा दीक्षित ने किया |

इस प्रतियोगिता के विजेता अंतरा-जोनल सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिलासपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मोडिफाइड साइलेंसर लेकर फर्राटे भरने वाले 04 बुलेट चालकों पर की गई कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   इन ट्रेनों में अब मिलेगी जनरल टिकट, नहीं लगेगी पेनाल्टी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सहकारिता आंदोलन से किसान हीं नहीं बल्कि हर नागरिक जुड़े : भूपेश बघेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending