Connect with us

छत्तीसगढ़

संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने की शासकीय योजनाओं की समीक्षा आपसी समन्वय बनाकर गंभीरता से करें योजनाओं की मॉनिटरिंग

Published

on

शासन स्तर पर लंबित मामलों की दें जानकारी, करेंगे समाधान

बिलासपुर 15 जनवरी 2024/ कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं और कामों को गंभीरता से लेते हुए उनकी सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से मैदानी स्तर पर लोगों के जीवन स्तर में बदलाव परिलक्षित होना चाहिए।

राजपूत तिवारी ने कहा कि शासन स्तर पर यदि कोई मामला लंबित है तो इसकी जानकारी दें ताकि फॉलो अप कर जल्द स्वीकृत अथवा निराकरण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ।

राजपूत तिवारी के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अफसरों की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शासकीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से संचालित होंगी

तिवारी ने कहा शासन की जो प्राथमिकता है वह उनकी भी प्राथमिकता है, और उनका तेजी से अमल होना चाहिए। उन्होंने विभागवार प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। तिवारी ने कहा कि किसानों के ऋण प्रकरण सहकारी बैंक द्वारा त्वरित गति से स्वीकृत किया जाना चाहिए।

उन्होंने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग केईई ने बताया कि 1350 मीटर बाउंड्री वॉल खड़े करना है, जिसमें से 1000 मीटर का काल पूर्ण हो चुका है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि पदोन्नति उपरांत जारी संशोधित आदेश के तहत सभी शिक्षक ज्वाइन कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज तीन विधानसभाओं के संकल्प शिविर में होंगे शामिल

कमिश्नर ने बैठक में धान खरीदी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब कुछ ही दिन धान खरीदी के लिए रह गए हैं, ऐसी स्थिति में गैर किसान लोग भी अपना धान खपाने का प्रयास करेंगे। इन पर कड़ी निगरानी रखा जाए ताकि गैर लोग धान बेच ना सके।

इस प्रक्रिया में वास्तविक किसानों को कोई दिक्कत भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना सतत रूप से क्रियाशील रहना चाहिए अधिकारी गण टीम भावना के साथ योजनाओं को संचालित करें। बैठक में डिप्टी कमिश्नर अभिषेक साहू, अर्चना मिश्र सहित सभी विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने श्रमिकों के साथ किया नए साल का अभिनंदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: भारी मात्रा में गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सांसद अरुण साव बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending