Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव आयोजित होंगे भव्य सांस्कृतिक कलेक्टर ने टीएल की बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा

Published

on

रामलला प्राण प्रतिष्ठा ‘रामोत्सव’ – जिले में आयोजित होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

कलेक्टर ने टीएल की बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा
बिलासपुर, 16 जनवरी 2024/अयोध्या में आयेाजित किये जा रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर जिले में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस आशय के निर्देश आज टीएल की बैठक में दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय और प्रत्येक विकासखण्ड के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन जनमानस तथा मानस मंडलियों की भागीदारी से किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: पत्नी की हत्या करने के बाद फरार आरोपी पति गिरफ्तार, भिखारी का वेश धारण कर पुलिस को दे रहा था चकमा

उन्होंने इसकी तैयारी के लिए सभी ब्लॉक के सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण के लिए जिले में राजस्व शिविरों का सिलसिला 1 फरवरी से शुरू होगा। उन्होंने 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक राजस्व पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए है।

शिविर में पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों के राजस्व मामलों का निराकरण किया जाएगा। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी 54 बसाहटों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की योजनाओं से जोड़कर सैचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   CG: संयुक्त ट्रेड यूनियन का कल से 2 दिवसीय हड़ताल का ऐलान

पीवीटीजी के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत संपर्क मार्ग, स्वच्छ जल, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण, वनधन केंद्र सहित अन्य योजनाओं का कार्य पूर्ण करने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि इन बसाहटों में शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड बनाने लगातार शिविर लगाया जाए। इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा, लंबित राजस्व प्रकरण सहित टीएल के लंबित मामलों की समीक्षा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, नितिन गडकरी करेंगे भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: पिकनिक मनाने भोरमदेव जा रहे थे शिक्षक और बच्चे, ब्रेकर से उछलकर पलट गई स्कूल बस...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के एक ही परिवार में पिता पुत्र समेत 3 लोगों की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending