Connect with us

छत्तीसगढ़

पीएम जनमन योजना: बैगा बिरहोर बसाहटों में बहने लगी विकास की बयार आयुष्मान कार्ड से मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

Published

on

बिलासपुर, 16 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजना पीएम जनमन के तहत कोटा विकासखंड के दूरस्थ गांव खोंगसरा में मेगा शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनजातीय समुदाय को मिला। पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित शिविर में कुल 43 बैगा व बिरहोर जनजाति के आयुष्मान कार्ड बनाए गए जिनमें से 5 लाभार्थियों को कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किया गया।

कोटा में आयोजित शिविर में बैगा जनजाति के जानकी बाई बैगा, चुन्नी बाई बैगा, जातू राम बैगा, अमर सिंह बैगा और राजकुमारी बैगा को कलेक्टर अवनीश शरण ने आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए हुआ मॉक ड्रिल

आयुष्मान कार्ड मिलने से इन बैगा परिवारो में खुशी की लहर है। लाभार्थी अमर सिंह बैगा ने कहा कि शासन द्वारा योजनाओं का लाभ दिये जाने से वे खुश हैं। प्रशासन द्वारा घर बैठे कार्ड दिये जाने के लिए अमर सिंह ने आभार जताया।

इसी तरह चुन्नी बाई बैगा और जातू राम बैगा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की कार्ड मिलने से अब इलाज में उन्हे कोई समस्या नही आयेगी व 5 लाख तक के इलाज की सुविधा उन्हे मिलेगी।

सरकार के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी उन्हे नही मिल पाती थी लेकिन गांव में ही शिविर लगने से न केवल उन्हे विभिन्न योजनाओं के बारे में पता चला बल्कि उसका लाभ भी उन्हे आसानी से मिल गया जिससे वे काफी खुश है।

यह भी पढ़ें   चोरी के मोबाईल को बेचने का प्रयास करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफतार

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण की दिशा में एक नई पहल की गई है जिससे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनजातीय समुदाय को घर बैठे मिल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : कांग्रेस की महिला विधायक पर हुआ चाकू से हमला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल का ऐलान, प्रदेश के किसानों को देवारी तिहार पर मिलेगी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते एक आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, थाना पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending