छत्तीसगढ़
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
सबरिया लोगों ने गोंड जनजाति के रूप में मांगी मान्यता
उप मुख्यमंत्री के जनदर्शन में पहुंचे आम जन
बिलासपुर, 19 जनवरी 2024/प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने शुक्रवार को जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। बिलासपुर में नेहरू चौक स्थित निवास में उनसे मिलने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जनदर्शन में अलग-अलग समस्याओं को लेकर लगभग 200 आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिये गए।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जनदर्शन के जरिए आम जनों की समस्याओं से रूबरू हुए। उनके निवास स्थल पर आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जांजगीर जिले के बुढ़ादेव आदिवासी समाज सेवा समिति रूप में संगठित सबरिया जाति के लोगों ने गोंड जाति की मान्यता दिलाने संबंधी आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिया है।
उन्होंने कहा कि सब्बल लेकर मेहनत मजदूरी करने के कारण बोल-चाल की भाषा में हमें सबरिया कहा जाने लगा। शिक्षा के अभाव में राजस्व अभिलेख में भी सबरिया का प्रयोग हो गया है जिसके कारण हमें गोंड जाति नही माना जा रहा है और हमे शासन द्वारा प्रदान किये जा रहे आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है। जबकि हम अत्यंत पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजेार है। गोंड जाति में सम्मिलित किये जाने की मांग समिति के सदस्यों द्वारा की गई है। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया।
अंतरराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना वासंती वैष्णव भी जनदर्शन में कलाकारों के लिए बिलासपुर में रियायती दर पर सभागार उपलब्ध कराने की मांग लेकर उप मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंची। जिससे विभिन्न विधाओं के कलाकारांे को मंच मिल सके।
विकासखण्ड मस्तूरी के किसानों ने ग्राम पंचायत पचपेड़ी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा।
मुंगेली जिले के सुरीघाट निवासी सत्यप्रकाश गेंदले ने अनुकंपा नियुक्ति में देरी होने की शिकायत उपमुख्यमंत्री अरूण साव से करते हुए बताया कि पिता की मृत्यु के बाद डेढ वर्ष का समय बीतने के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति नही दी गई है जबकि वे शिक्षित और पात्र है। अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग आवेदक द्वारा की गई है।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने प्राप्त आवेदनों पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से उप मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट करने व विभिन्न कार्यक्रमों में आमंत्रण के लिए भी जिले के स्थानीय व अन्य जिलों के लोग पहुंचे। बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज मैदान में होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला का आमंत्रण अखंड ब्राम्हण सेवा समिति द्वारा दिया गया। मुंगेली जिले से गायत्री परिवार द्वारा 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान महायज्ञ व बलौदाबाजार जिले में कर्मा जयंती समारोह का आमंत्रण उप मुख्यमंत्री अरूण साव को दिया गया। साव ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद व कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized2 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized6 days agoभाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
-
Uncategorized7 days agoछत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल को लिखा पत्र
-
Uncategorized4 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized18 hours agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
