Ayodhya
प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम की तपस्या, रोज सुबह 3:40 में 1 घंटा 11 मिनट तक करते हैं जाप
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है उस पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक खास अनुष्ठान किया जा रहा है। यह अनुष्ठान 11 दिन का है।
जिसमें पीएम मोदी जमीन पर सो रहे है, केवल नारियल पानी पी रहे हैं। इसी बीच एक खबर आई कि वह प्रतिदिन हर रोज सुबह 3:40 जाप कर रहे हैं उसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उनका उपवास रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्ध पुरुषों द्वारा प्राप्त मंत्र जाप का विशेष पाठ पीएम मोदी प्रतिदिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त मैं 1 घंटा 11 मिनिट तक करते हैं। यह जाप 11 दिन तक करने का संकल्प है. यह जाप उनके 11 दिन के अनुष्ठान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।
प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिवसीय यम-नियम पालन का अनुष्ठान कर रहे हैं. पीएम मोदी अपनी दैनिक दिनचर्या में ब्रह्ममुहूर्त जागरण, साधना और सात्विक आहार जैसे नियमों का पालन तो अनवरत ही करते हैं, लेकिन, प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी ने सभी 11 दिवसीय अनुष्ठान के तौर पर कठोर तपश्चर्या के साथ व्रत लेने का निर्णय किया है।
Ayodhya
प्राण प्रतिष्ठा के 17 दिन बाद दोबारा अयोध्या क्यों पहुंचे अमिताभ बच्चन?
22 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक था. इस दिन आम से लेकर खास सभी ने खूब जश्न मनाया. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंची थी. यहां शिरकत करने वालों की लिस्ट में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल था.
अब प्राण प्रतिष्ठा के 17 दिन बाद एक बार फिर से अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचे. जहां उन्होंने राम मंदिर में राम लला के दर्शन भी किए.
हालांकि अब लोगों के जहन में ये सवाल आ रहा है कि इतनी जल्दी दोबारा अमिताभ बच्चन अयोध्या क्यों पहुंचे हैं. तो इसका जवाब ये है कि अयोध्या में बिग बी क्लायण ज्वेलर्स के नए शोरुम का उद्घाटन करने पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की राम मंदिर के अंदर से कुछ तस्वीरें भी आई हैं. जिन्हें एएनआई ने शेयर किया है. एक रिपोर्ट की मानें तो 1 बजे के दौरान अमिताभ ने राम लला के दर्शन किए.
एयरपोर्ट से सीधा अयोध्या आते ही सबसे पहले अमिताभ राम मंदिर पहुंचे और उन्होंने वहां माथा टेका. इसके अलावा उनके पूरे दिन का क्या-क्या प्लान होने वाला है, इसकी जानकारी भी सामने आई है. खबरों की मानें तो बिग बी अयोध्या के कमिश्नर से भी मिलने वाले हैं. 3 बजे तक दिग्गज एक्टर कमिश्नर गौरव दयाल के आवास पर ही रहेंगे. 3:30 से 4 बजे के बीच वहां से निकलकर अमिताभ बच्चन सिविल लाइंस में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करेंगे.
माना जा रहा है कि उद्घाटन के दौरान अमिताभ बच्चन को देखने के लिए हजारों की तादात में लोग वहां पहुंच सकते हैं. क्योंकि बिग बी के अयोध्या में होने की खबर हर तरफ फैल चुकी है. जिसके चलते पुलिस ने सीच्यूएशन को काबू में रखने के लिए सुरक्षा के भी इंतजाम किए हैं. आज शाम 5 बजे के आसपास महानायक एयरपोर्ट पहुंचकर मुंबई के लिए वापस रवाना हो जाएंगे.
Ayodhya
लखनऊ से 150 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे 350 मुस्लिम श्रद्धालु, रामलला के किए दर्शन
नेशनल डेस्क : अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में पूजा के लिये भक्तों में जबर्दस्त उत्साह के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ से जुड़े 350 लोग 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यहां पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का यह दल 25 जनवरी को लखनऊ से चला था और रोजाना 25 किलोमीटर पदयात्रा कर मंगलवार को यहां पहुंचा। संगठन के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बुधवार को एक बयान में बताया कि 350 मुस्लिम श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये। इस दौरान उनकी आंखों में ‘गर्व के आंसू’ और जुबान पर ‘जय श्री राम’ का नारा था। इस दल का नेतृत्व मंच के संयोजक राजा रईस और प्रांत संयोजक शेर अली खान ने किया।
बयान के अनुसार छह दिन की इस यात्रा के दौरान प्रतिदिन 25 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इसमें कहा गया है कि दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि श्री राम के आध्यात्मिक दर्शन का यह पल उनकी पूरी जिंदगी सुखद स्मृति के रूप में बना रहेगा। मंच के संयोजक राजा रईस ने कहा, ”राम हम सभी के पूर्वज थे, हैं और रहेंगे।” रईस ने कहा, ”मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मानना है कि हमारा मुल्क, हमारी सभ्यता, हमारा संविधान आपस में बैर रखना नहीं सिखाता है।
अगर कोई इंसान किसी दूसरे धर्म की इबादतगाह या पूजा स्थल पर चला जाए तो इसका मतलब यह कतई नहीं मानना चाहिए कि उसने अपना मजहब छोड़ दिया है। क्या दूसरे की खुशी में शामिल होना जुर्म है? मंच का मानना है कि अगर यह जुर्म है तो फिर हर हिंदुस्तानी को यह जुर्म करना चाहिए।
Ayodhya
रामजी की नगरी अयोध्या जाना होगा और भी आसान… 3600 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया बाई पास
Road Transport Ministry Plan for Ayodhya : राम मंदिर जाने वालों को आने वाले समय में एयरपोर्ट, ट्रेन के साथ बेहतर रोड कनेक्टिविटी भी मिलेगी. जी हां, इसको लेकर सरकार की तरफ से नई प्लानिंग की जा रही है.
रोड ट्रांसपोर्ट हाइवे मिनिस्ट्री ने केंद्र सरकार से 3,570 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या और इसे आसपास 68 किमी लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास को तैयार करने के लिए विशेष मंजूरी का अनुरोध किया है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 4/6 लेन राजमार्ग के लिए निविदाएं मंगाई हैं. नया बाईपास लखनऊ, बस्ती और गोंडा जिले से होकर गुजरेगा.
वाहनों की संख्या बढ़कर 2.17 लाख हो जाएगी
राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यात्री और मालवाहक वाहनों की आवाजाही बढ़ने से इस प्रोजेक्ट को नॉर्थ और साउथ अयोध्या बाईपास में बांटा गया है. मौजूदा समय में रोजाना 89,023 वाहनों का आवागमन होता है. 2033 को ध्यान में रखकर अनुमान लगाया गया है कि यह आने वाले समय में बढ़कर 2.17 लाख व्हीकल का हो जाएगा. बाईपास को पीपीपी मॉडल के आधार पर तैयार किया जाएगा. इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार सड़क मंत्रालय ने इसके लिए विशेष मंजूरी मांगी है.
पीपीपी प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाएगा बाईपास
दरअसल, वित्त मंत्रालय की तरफ से फिलहाल भारतमाला के तहह किसी भी नई परियोजना को शुरू नहीं करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा इस परियोजना की लागत 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसलिए मंत्रालय को पीपीपी प्रोजेक्ट का मूल्यांकन करने वाली शीर्ष समिति से मंजूरी जरूरी है. एनएचएआई (NHAI) का मकसद ढाई साल के अंदर निर्माण कार्य को पूरा करना है. अयोध्या और उसके आसपास इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार ने मास्टर प्लान 2031 के तहत अयोध्या को आर्थिक और पर्यटन केंद्र में बदलने के लिए 85,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है.
री-डेवलपमेंट प्लान में बुनियादी ढांचे पर फोकस किया गया है. जिले में पहले ही पर्यटकों की संख्या 2021-22 के 0.6 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 2.3 करोड़ हो गई है. होटलों में बेड की संख्या बढ़कर 3,322 तक हो गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और यूपी सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग क्रमशः 10,000 करोड़ रुपये और 7,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहा है. 430 करोड़ की लागत से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. 328 करोड़ की लागत से तैयार महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध है.
-
Uncategorized6 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized3 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized2 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized5 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized1 day agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
