Connect with us

छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा माह 2024 आयोजन के 9वे दिन छात्र-छात्राओं के द्वारा निकली गई, विशाल पैदल रैली

Published

on

सड़क सुरक्षा माह 2024 आयोजन के 9वे दिन छात्र-छात्राओं के द्वारा निकली गई, “विशाल पैदल रैली

➖डी0एस0पी0 ने किया रैली का नेतृत्व

अन्य कार्यक्रम में
▪️चकरभाटा स्कूल में यातायात की पाठशाला लगाई गई
▪️कार शोरूम ट्रैफिक नियमों की जानकारी
▪️लर्निंग लाइसेंस का निरंतर कैंप

सड़क सुरक्षा माह 2024 के दौरान प्रतिदिन यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा विभिन्न प्रकार के यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

इस क्रम में आज नौवे दिन स्कूल एवं कॉलेज के छात्राओं के द्वारा एक विशाल पैदल रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी तमाम संदेश प्रचारित किया गया।

यह भी पढ़ें   सिम्स अस्पताल में चोरी करने वाला आरोपी सरफरोज खान गिरफ्तार

आज छात्र-छात्राओं की पैदल रैली का नेतृत्व डीसीपी ट्रैफिक संजय साहू ने स्वयं किया जो की नेहरू चौक से प्रारंभ होकर मंदिर चौक, महाराणा प्रताप चौक भारती नगर चौक महिमा तिराहा रामा मैग्नेटो मॉल, श्रीकांत वर्मा मार्ग लिंक रोड, अग्रसेन चौक होते हुए सत्यम चौक के पास यातायात मुख्यालय में संपन्न हुई।

रैली में यातायात के डीएसपी संजय साहू सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे आरक्षक कुशल कौशिक, प्रदीप मिश्रा,जावेद अली ASI इंद्रदेव तथा बिलासपुर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य श्रीमती विद्या गोवर्धन, अशोक श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा ,सपना श्रॉफ गीता, दुबे सविता विश्वकर्मा yupes कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहेl

यह भी पढ़ें   Model Code Of Conduct: क्या होती है आदर्श आचार संहिता, क्यों और कब लागू होती है; किन पर लगती है रोक?

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पैदल रैली के उपरांत जिला रोड सेफ्टी सेल के उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे द्वारा रेनॉल्ट कर शोरूम के कर्मचारियों को यातायात नियमों की बारीकी से जानकारी देते हुए दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के विषय में जानकारी दी, इसी क्रम में चकरभाटा आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक उप निरीक्षक सतीश पांडे ने यातायात की पाठशाला लगाई एवं निरंतर रूप से चल रहे थाना यातायात परिसर में लर्निंग लाइसेंस बनाने आए 266 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वाले 01आरोपी से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Model Code Of Conduct: क्या होती है आदर्श आचार संहिता, क्यों और कब लागू होती है; किन पर लगती है रोक?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   टैक्स वसूलने उतरे दो दर्जन अधिकारी, आयुक्त बोले- जमा नहीं करने पर होगी कुर्की 
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending