Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर थाना- मस्तूरी निजात अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस पहुँची ज़िले के ग्राम लावर लगाया जन चौपाल

Published

on

➡️मस्तूरी पुलिस द्वारा ग्राम लावर में पुलिस जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और निजात अभियान के तहत नशे से दूर रहने की दी हिदायत

➡️ जनचौपाल का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है, ताकि ग्रामीण अपनी समस्याएं बिना संकोच के पुलिस के सामने रख सके

➡️जनचौपाल में लगभग 250 ग्रामीण एवम् प्रबुद्ध जन हुए शामिल

➡️ ग्रामीणों के द्वारा जन चौपाल में अपनी समस्याएँ, माँगे व सूचनाएँ दी गई जिस पर त्वरित कार्यवाही की गई

➡️ बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह की उपस्थिति में निजात अभियान के तहत जन चौपाल लगाकर लोगो को किया गया जागरूक

➡️ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, एसडीएम मस्तूरी श्री अमित सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्री उदयन बेहार, थाना प्रभारी मस्तूरी रविन्द्र अनंत एवं स्टाफ, वरिष्ठजन, मीडिया पर्सन, ग्राम लावर की सरपंच, उपसरंपच, प्रतिनिधिगण,विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीणजन रहे उपस्थित
➡️ निजात अभियान तहत नशे से दूर रहने की दी गई हिदायत

यह भी पढ़ें   एक और बड़ा सड़क हादसा : हाईवे पर भिड़े दो बाइक, महिला और दो युवकों की मौत

➡️ साइबर फ्रॉड, महिला संबंधी अपराध, यातायात नियमों, नाबालिग बच्चों एवं महिला संबंधी के कानून के संबंध के किया गया जागरूक

राज्य शासन के मंशानुरूप बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा आम जन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जन चौपाल लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत आज दिनांक 24.01.2024 को मस्तूरी थाना के ग्राम लावर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम के विषयवस्तु को रेखांकित करते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उन्होंने निजात अभियान के तहत चलाए जा रहे बिलासपुर पुलिस के द्वारा वर्षभर में की गई कार्यवाही के बारे में आमजनों को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : 3 जुलाई को होगा रोजगार मेला, भरे जायेंगे 400 पद

नशे से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक कहानी के माध्यम से नशे को सामजिक बुराई के रूप में चित्रित करते हुए बताया कि इससे सामूहिक जागरूकता लाकर सामूहिक प्रयास के द्वारा ही निपटा जा सकता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के द्वारा महिला/बच्चो संबंधी अपराध के बारे में बताया गया , एसडीएम अमित सिन्हा द्वारा राजस्व मामलो के में चर्चा की गई, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया , एसआई पांडे द्वारा यातायात के संबध में जानकारी दी गई। जनचौपाल के दौरान आम जन की समस्याएं सुनी गई , उनका त्वरित निराकरण किया गया ।अन्य विभाग से संबंधित शिकायत को समन्वय बनाकर शीघ्र निराकरण हेतु कहा गया ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   एक और बड़ा सड़क हादसा : हाईवे पर भिड़े दो बाइक, महिला और दो युवकों की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending