Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ : निरंतर चल रहे यातायात नियमों के प्रति जागरूक कार्यक्रम

Published

on

प्रतिदिन सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत हो रहे विभिन्न कार्यक्रम

यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2024 जो की 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 फरवरी तक मनाया जाएगा।जिसमें विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करना एवं जन जन तक यातायात नियमों से अवगत कराकर ,सुरक्षित यातायात का पालन करा ना है।

इसीकड़ी में दिनांक 15 जनवरी से आज 25 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ लगभग 2500 लोगों का लर्निंग डाइविंग लाइसेंस बनाया गया है एवं इसी प्रकार विभिन्न कार्यक्रम निरंतर 14 फरवरी तक जारी रहेगा, आज के कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुरी टोल प्लाजा के पास भारी वाहन चालकों को यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए,नियत्रित गति में ही वाहन चलाने के बारे में बताया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा समिति के अशोक श्रीवास्तव,अब्दुल हमीद निरीक्षक एस0अख्तर asi डी0डी सिंह, आरक्षक यासीन हुसैन, सदानंद धुरी, रोहित साहू ललित कर की सुनील राठौर रहे।

यह भी पढ़ें   CG: हाथियों का आतंक, महिला समेत 2 लोगों को कुचला, दहशत में ग्रामीण

आज के द्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत डी0एस0पी0 की उपस्थिति में महाराणा प्रताप चौक में स्थित मोटरसाइकिल बजाज शोरूम में उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे एवं डीएसपी ट्रैफिक द्वारा उपस्थित जन समूह व स्टाप को यातायात।नियमों की जानकारी दी गई, इस अवसर पर यातायात के निरीक्षक उत्तम साहू,शोरूम के संचालक चंचल अग्रवाल एवं अशोक शर्मा उपास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यातायात सड़क सुरक्षा माह के 11 दिन के तृतीय कार्यक्रम के अंतर्गत डीसएसपी ट्रैफिक की उपस्थिति में दिव्यंग सेवा केंद्र, “सक्षम सेवा संस्थान छत्तीसगढ” के पदाधिकारी एवं स्टाफ द्वारा आरोग्य हॉस्पिटल एवं अमेरी चौक में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को समझाइए दी गई एवं यातायात की नियमों के बारे में बताया गया, इस कार्यक्रम डी0एस0पी ट्रैफिक संजय साहू,si उमाशंकर पांडे, आर0 जावेद अली, परदीप मिश्रा,कुशल कौशिक, कुशल साहू, एव सक्षम प्रांत सचिव श्री अनूप पांडे, सक्षम जिला सचिव श्री निर्मल कुमार घोष, सक्षम महिला प्रमुख शेफाली घोष,सक्षम उपाध्यक्ष श्री विवेक दुबे,मदन मोहन गुल्ला, सह सचिव रेखा गुल्ला, अंजलि चावड़ा, अश्वनी पांडे लता गुप्ता सुमिता दास गुप्ता, आरती दांडेकर, पटनवार जी, चुन्नी मोरिया, संगीता शर्मा आरती अनंत, नम्रता शर्मा पूनम पांडे राजेश पांडे आदि और भी लोग शामिल रहे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद: 83 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बालोद: पोते की बारात निकलने से पहले दादा ने की आत्महत्या
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ब्यूटी टाउन की सराहनीय पहल, मानसिक विकलांग रोग केंद्र में बच्चों का फ्री हेयर कटिंग कर जरूरत का सामान बांटा गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending