Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना कोटा क्षेत्र में डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

Published

on

थाना कोटा जिला बिलासपुर

🔶 थाना कोटा क्षेत्र में डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही ।

🔶 डीजे संचालक द्वारा बिना अनुमति के तथा बिना डीजे के कागजात के रोड किनारे अत्यधिक आवाज में बजाकर किया जा रहा था नियमों का उल्लंघन।

🔶 डीजे संचालक का नाम-
ध‌न्नु पात्रे पिता अर्जुन पात्रे उम्र 45 साल साकिन भौवाकापा थाना कोटा जिला बिलासपुर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अधिक मात्रा में साउंड बॉक्स, लाउड स्पीकर्स, तथा मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसारण करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कोटा थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में मानक क्षमता से अधिक डेसीबल की ध्वनि के प्रसारण किए जाने के कारण डीजे संचालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा लॉकडाउन, सभी सीमाएं रहेंगी सील

विवरण- थाना कोटा क्षेत्र के भौवाकापा में छट्टी कार्यक्रम के दौरान रोड के किनारे रखकर डीजे के उपयोग किया जा रहा था जिसमें डीजे संचालक द्वारा अत्यधिक तेज साउंड में एंव अत्यधिक बेस बढ़ाकर डीजे का उपयोग किया जा रहा था जिसका फोन के माध्यम से थाना प्रभारी कोटा को शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर थाना कोटा पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक के विरुद्ध अधिक मात्रा में साउंड बॉक्स, लाउड स्पीकर्स, मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसारण बिना अनुमति एवं बिना कागजात के किये जाने के कारण कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत कार्यवाही किया जाकर डीजे 8 नग बॉक्स , 01 नग एम्पली,01 नग स्टेपलाइजर,4 नग लाइट,1 नग लैपटॉप को जब्त कर विधिवत‌् कार्यवाही किया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   14 अगस्त को अखंड भारत दिवस पर विहिप बजरंग दल की निकलेगी भव्य मशाल यात्रा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नाबालिक से शादी का झासा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   14 अगस्त को अखंड भारत दिवस पर विहिप बजरंग दल की निकलेगी भव्य मशाल यात्रा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending