Connect with us

छत्तीसगढ़

काम करने के बहाने घर में चोरी की घटना को दिये थे अंजाम

Published

on

धाना- सरकंडा , जिला- बिलासपुर (छ.ग.)

अप क्र- 151/2024
धारा- 457, 380,34 भादवि ।

** अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सरकण्डा
पुलिस को मिली सफलता।
** काम करने के बहाने घर में चोरी की घटना को
दिये थे अंजाम।
**रिपोर्ट के 24 घंटों के भीतर सभी महिला आरोपी
पकड़े गये।
** चार महिला आरोपियों से चोरी गई सोने चांदी के जेवरात
किमती 9 लाख जप्त।

नाम आरोपी –

1- पूनम देवी उर्फ सुमन पत्नी ज्ञानेश्वर उर्फ रूसी
शाह उम्र 42 वर्ष निवासी सुकमारी थाना
कहलगांव जिला भागलपुर (झारखंड)
2- लक्ष्मी देवी उर्फ संगीता पति निशु उर्फ रिंकू कुमार
उम्र 35 वर्ष निवासी नाथनगर थाना नाथनगर
जिला भागलपुर (झारखंड)
3- अंजू उर्फ मीनू पति सुनील उर्फ राकेश उर्फ राजेंद्र
शाह उम्र 25 साल निवासी समेली थाना कठिहार
जिला दतिया (झारखंड)
4- निर्मला देवी उर्फ मंजू पति सुबोध उर्फ राजेन्द्र
कुमार शाह उम्र 60 वर्ष कहलगांव थाना
कहलगांव जिला भागलपुर (झारखण्ड)

यह भी पढ़ें   रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 अक्टूर से फिर से शुरू होने जा रही ये स्पेशल ट्रेन

विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.01.2024 को प्रार्थी चित्रसेन सिंह निवासी राज किशोर नगर सरकण्डा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके घर में पूजा कार्यक्रम चल रहा था, सुबह दो महिलायें आकर घर में साफ सफाई का काम करने के लिए काम मांगे और घर में साफ सफाई करने के दौरान बेडरूम में रखे आलमारी को खोलकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 2500 रू. को चोरी कर लिए की सूचना पर थाना सरकण्डा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया,

तथा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भापुसे) को दी गई, जिस पर तत्काल आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुये, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी (सरकंडा) पूजा कुमार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकडा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर घटना स्थल तथा आरोपियों के भागने के रास्ते एवं सरहदी क्षेत्र की ओर रवाना किया गया टीम द्वारा पतासाजी के दौरान जयराम नगर रेल्वे स्टेशन के पास दबिश दिये स्टेशन के पास कुछ महिलायें पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिसे टीम के द्वारा महिला स्टाफ के मदद से घेराबंदी कर 4 महिलाओं को पकड़ा गया,

यह भी पढ़ें   Korba: सड़क किनारे बैठे वैद्य से जड़ी-बूटी लेने से एक युवक की हो गई मौत, दूसरा पहुंचा अस्पताल

नाम पता पूछने पर पुलिस को गुमराह करते रहे, जिन्हें चेक करने पर सभी चारो महिलाओ के पास से चोरी गये सोने एवं चांदी के आभूषण जिसमें गले का हार 5 नग, कान के झूमके 5 नग, 2 अंगूठी, पायल 1 नग, सहित कुल किमती लगभग 9 लाख रूपये को जप्त किया गया, सभी महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   51 साल के हुए राहुल गांधी, CM भूपेश ने दी Twitter पर जन्मदिन की बधाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: SBI के 3 ATM से बदमाशों ने किए 20 लाख पार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चित्रकोट जलप्रपात में छलांग लगाने वाली महिला की हुई पहचान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending