Connect with us

रायपुर

आईटी रेड : पूर्व मंत्री सहित कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी छापे में 100 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी के संकेत

Published

on

सोमवार को अलग-अलग जगहों पर की गई छापे की कार्रवाई में मिले प्रापर्टी तथा अन्य लेन-देन के दस्तावेजों का मिलान किया गया। जिन लोगों के यहां छापे की कार्रवाई की गई है।

रायपुर। टैक्स चोरी करने तथा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और उनके करीबी कुछ कारोबारियों के यहां से सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी मिलने की बात सामने आ रही है। इनके ठिकानों से मिले प्रापर्टी के दस्तावेजों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद गड़बड़ी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक जिनके यहां से गड़बड़ी मिली है, उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सूचना संकलन के आधार पर आयकर अफसरों के तीन सौ अफसर कर्मियों की टीम ने अमरजीत भगत और उनके करीबी कारोबारी हरपाल सिंह तथा भिलाई में रियल एस्टेट कारोबारी अजय चौहान सहित रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ तथा अंबिकापुर में 45 से ज्यादा ठिकानों में पिछले सप्ताह छापे की कार्रवाई की थी।

छापे की कार्रवाई पर रविवार को विराम लगा। सोमवार को अलग-अलग जगहों पर की गई छापे की कार्रवाई में मिले प्रापर्टी तथा अन्य लेन-देन के दस्तावेजों का मिलान किया गया। जिन लोगों के यहां छापे की कार्रवाई की गई है, उनके यहां से सौ करोड़ रुपए गड़बड़ी प्रारंभिक जांच में मिली है। दस्तावेजों की पूरी मिलान करने के बाद आंकड़ा दो सौ करोड़ रुपए से पार होने की बात सूत्र बता रहे हैं। आयकर अफसरों को जो प्रापर्टी के दस्तावेज मिले हैं उनमें से ज्यादा प्रापर्टी के दस्तावेज कमर्शियल उपयोगिता से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें   एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ATM धोखाधड़ी में अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

धरमपुरा में मिली करोड़ों की प्रापर्टी

अमरजीत भगत के करीबी तथा कारोबारी हरपाल सिंह के पास से धरमपुरा में अमरजीत सिंह भगत के करोड़ों की प्रापर्टी के दस्तावेज मिलने की बात सूत्र बता रहे हैं। धरमपुरा में मिले प्रापर्टी कब खरीदी गई, इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। आईटी अफसर इस संबंध में हरपाल सिंह से जवाब तलब कर रहे हैं।

ऐसे किए कच्चे में लेन-देन

प्रापर्टी खरीदने में जो कच्चे में लेन-देन करने की बात सामने आई है। किसी प्रापर्टी का सरकारी वैल्यूएशन एक करोड़ रुपए है, लेकिन उसका बाजार भाव पांच करोड़ रुपए है, तो उस प्रापर्टी की रजिस्ट्री सरकारी भावा के हिसाब से की गई है। इसके बाद शेष चार करोड़ रुपए के हिसाब से प्रापर्टी बेचने वाले को कैश अथवा किसी अन्य अकाउंट से कैश ट्रांजेक्शन कर टैक्स चोरी की गई।

यह भी पढ़ें   बड़ा हादसा : धान से भरी बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को रौदा... देखिये वीडियो...

एक लॉकर को सील किया

छापे की कार्रवाई के दौरान 12 लॉकर मिले थे, उनमें से 11 लॉकरों को ऑपरेट किया जा चुका है। लॉकरों में उम्मीद के मुताबिक किसी तरह से कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। एक लॉकर के ओनर के नहीं होने की वजह से उसे सील किया गया है, जिसे बाद में ऑपरेट किया जाएगा।

हमें गोली मार दीजिए

आईटी छापे के बाद अमरजीत भगत ने आईटी अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आईटी अफसर ने उनके पुराने स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए दस्तावेजों में दबाव पूर्वक हस्ताक्षर लिए। आईटी कार्रवाई को लेकर अमरजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि गैर भाजपाई आदिवासी नेताओं को बीजेपी टारगेट कर रहे हैं। इससे तो अच्छा झंझट से बचने आप हमें और जितने आदिवासी नेता है, उन्हें गोली मार दीजिए।

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   Breaking News: रायपुर में लेडी हिस्ट्रीशीटर ने 15 गुंडों के साथ दुकान पर किया कब्जा

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   Durg Bus Accident: दुर्ग बस हादसे के घायलों से मिले CM विष्णुदेव साय, बोले- ‘दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा’

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   असामाजिक तत्वों और बार में चाकूबाज़ी करने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल को सौंपी गई जीरम घाटी कांड की जांच रिपोर्ट, 4 हजार 184 पेज में तैयार हुई रिपोर्ट

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending