Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना पचपेड़ी द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी

Published

on

थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा दिनांक 13.02.2024 को अवैध शराब पर की गई कार्यवाही: –
▪️ थाना पचपेड़ी द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी।

▪️ 02 आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही।
अपराध क्रमाक
51/2024 धारा 34(2)आब.एक्ट
52/2024 धारा 34(2)आब.एक्ट

नाम आरोपी
1 जगदीश गोड़ पिता स्व. शंकर गोंड़ उम्र 22 साल साकिन लोहर्सि थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
2 विद्याचरण पाटले पिता स्व. रमेशर पाटले उम्र 40 साल साकिन पचपेड़ी पतईडीह मोड़ थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

जप्ती

1 कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 7.200 लीटर कीमती 1450 रुपये
2 कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 6.200 लीटर कीमती 1250 रुपये

यह भी पढ़ें   चार दिनों से लापता ASI की हत्या

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देशानुसार आज दिनाक 13/02/ 24 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाही कर ग्राम लोहर्सि सबरिया डेरा से जगदीश गोड़ के कब्जे से कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 07.200 लीटर कीमती 1450 रुपये एव ग्राम पचपेड़ी पतईडीह मोड़ से विद्याचरण के कब्जे से कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 06.200 लीटर कीमती 1250 रुपये को अवैध रूप से बिक्री करने के नियत से रखे मिले उक्त दोनों आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (२) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को आज दिनांक 13.02.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   बदलता दन्तेवाड़ाः स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं हुई बेहतर, लोगो के सेहत में हुआ सुधार

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. ओमप्रकाश कुर्रे , सुउनि सहेत्तर कुर्रे आरक्षक दिनेश घृतलहरे , देवेंद्र मरकाम, अरुण लहरे सागर खटकर,छत्रपाल सिंह विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : चिटफ़ंड में रक़म गवाने वाले 87000 से ज्यादा निवेशकों ने आवेदन दिए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bijapur: नाश्ते के बाद आराम कर रहे सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से गयी जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चार दिनों से लापता ASI की हत्या
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending