Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिक से शादी का झासा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

Published

on

थाना – हिर्री जिला – बिलासपुर छ0ग0

अप० क्र०:- 45/2024 धारा – 363,366, 376 (2) (ढ़) भदावी 6 पोक्सो एक्ट

  • 01 आरोपी गिरफ्‌तार

नाबालिक से शादी का झासा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। इस सूचना पर गुम इसांन कमाक 04/2024 एवं अपराध कमाक 45/2024 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के विशेष मार्गदर्शन में टीम बनाकर गुम बालिका की लगातार पता साजी किया जा रही थी।
इसी तारतम्य में सूचना मिलने पर ग्राम नगरनार थाना नगरनार जिला जगदलपुर से आरोपी के कब्जे से बालिका को बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया एवं आरोपी द्वारा नाबालिक को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने तथा लगातार शारीरिक संबंध बनाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देकर रिमाण्ड तैयार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   भिलाई-3 में CM भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ खेली होली

नाम आरोपी : मनीष सूर्यवंशी पिता रमेश्वर सूर्यवंशी उम्र 24 साल साकिन परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

नोट- उक्त कार्यवाही में ACCU बिलासपुर की टीम और थाना प्रभारी नगरनार श्री शिवानंद सिंग उ नि रनेश सेठिया निरीक्षक सहित हिर्री थाना के निरी उमेश कुमार साहू SI सुरेश शर्मा Asi बी.आर.साहू HC1024 बृजेश मिश्रा म. आर. विनिषा पटेल का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: पटवारी पद पर 51 उम्मीदवारों का चयन, नियुक्ति और प्रशिक्षण के लिए भटक रहे भावी पटवारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News: 'पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ करें न्याय', सीएम विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : हेड कॉन्स्टेबल मनीष तिवारी सस्पेंड, अपने ही डिपार्टमेंट के अधिकारियों पर लगाए थे आरोप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending