छत्तीसगढ़
किराना दुकान में चोरी के आरोपी सहित चोरी गए मशरूका बरामदगी

अप. क्रमांक 63/2024 – धारा 457,380 भादवि
थाना तारबाहर एवं ACCU टीम को मिली चोरी के मामले में सफलता ।
किराना दुकान में चोरी के आरोपी सहित चोरी गए मशरूका बरामदगी ।
आरोपी का नाम
- बॉबी उर्फ अनुग्रह डेनियल पिता प्रेम डेनियल उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर गुरुघासीदास मंदिर के तारबाहर जिला बिलासपुर
- भोला श्रीवास पिता मुरित श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी मार्क हास्पीटल सरकण्डा ईरानी बस्ती के पास
- शिव शंकर यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर डीपुपारा हा.मु. सिरगिट्टी
- विवेक मेहरा पिता विनोद मेहरा उम्र 19 वर्ष निवासी डीपुपारा ताराबाहर जिला बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक अग्रवाल पिता स्व. राज किशोर अग्रवाल उम्र 43 वर्ष निवासी विनोबा नगर एल-3 तारबाहर बिलसापुर के द्वारा दिनांक 17.02.24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विनोबा नगर एल-9 एवं एल-10 के बीच कृष्णा प्रोविजन स्टोर किराने की दुकान चलाता है दिनांक 16.02.24 रात्रि 9.30 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था दिनांक 17.02.24 को 07.00 बजे दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान का शटर का ताला टुटा हुआ एवं शटर कुछ उठा हुआ था तब दुकान अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पडा था
दुकान में रखे समान-डेयरी मिल्क चाकलेट, फेस वाश, डीओ बडा-छोटा, निविया क्रिम, शैम्पू, बादाम, छोहारा, काजू, सिगरेट, गुटखा एवं नगदी रकम 3000रू जुमला कीमती 17000 रू को किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर से ताला तोड़कर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट अप क्र. – 63 / 2024 धारा 457,380 भादवि अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री कृष्णा पटेल के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना के संयुक्त टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज एवं चोरी के पूर्व के आरोपियों एवं संदेहियों से पुछताछ किया गया
जिसमें आरोपी – बॉबी उर्फ अनुग्रह डेनियल, भोला श्रीवास, शिव शंकर यादव, विवेक मेहरा से बारीकी से पुछताछ करने पर आरोपीगणों द्वारा जुर्म स्वीकार किये एवं चोरी के मशरूका डेयरी मिल्क चाकलेट, फेस वाश, डीओ बडा- छोटा, निविया किम, शैम्पू, बादाम, छोहारा, काजू, सिगरेट, गुटखा एवं नगदी रकम 2650 रू जुमला कीमती 17000 रू को आरोपियों के कब्जे से चोरी गये माल मशरूका को बरामद कर जप्त कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल अग्रवाल, प्रआर. सूरज तिवारी आर. संदीप, मुरली एवं एसीसीयू टीम प्रभारी कृष्णा साहू, सउनि सोमनाथ यादव, प्रआर – बलबीर सिंह, देवमुन पुहुप आर० – निखिल जादव, विरेन्द्र गंधर्व , बोधू राम कुम्हार , प्रशांत सिंह सत्या पाटले तरूण केसरवानी का योगदान रहा ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized17 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
