क्राइम
Surat: प्रेम जाल में मकान मालिक को फंसाया. प्रेमी के साथ मिलकर चुराए 96 लाख रुपये, बंटी-बबली गिरफ्तार

सूरत शहर के चौक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले दिलीप उकानी को किराएदार महिला से प्यार करना भारी पड़ गया था. किराएदार दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिलीप उकानी के घर से करीब 96 लाख रुपए लेकर रफू चक्कर हो गई थी.
इस मामले में चौक बाजार पुलिस ने केस दर्ज किया था. मामले की जांच के बाद पुलिस ने लाखों रुपए चुराने वाले बंटी और बबली को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई रकम में से 70 लाख 50 हजार रुपये बरामद भी कर लिए हैं.
सूरत की चौक बाजार थाना पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी 2023 को थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिद्धिविनायक अपार्टमेंट से 96 लाख 44 हजार रुपयों से भरे दो बैग चोरी होने की शिकायत मिली थी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने जयश्री बेन भगत और उसके प्रेमी शुभम मिशाल को गिरफ्तार किया है.
पहले से जयश्री को थी प्लॉट बिकने की जानकारी
दोनों ने मिलकर दिलीप उकानी के घर से चोरी की थी. उसके घर के नीचे ही ग्राउंड फ्लोर ये लोग किराए से रहते थे. दिलीप फर्स्ट फ्लोर पर अकेला रहता था. मकान के ऊपर-नीचे रहने वाले दिलीप और जयश्री भगत के बीच जान पहचान थी. लिहाजा, जयश्री बेन भगत को पता था कि दिलीप उकानी का लाखों रुपए की कीमत का एक प्लॉट बिकने वाला है.
जयश्री बेन भगत ने दिलीप के साथ नजदीकियां बढ़ा लीं. उसने दिलीप से कहा था कि पति के साथ उसकी नहीं बनती है. वह दिलीप के साथ शादी कर उसके साथ रहने के लिए तैयार है. जयश्री बेन भगत की चिकनी चुपड़ी बातों में दिलीप आ गया था और फिर दोनों साथ-साथ रहने लगे थे. इस बीच कभी-कभी जयश्री भगत का प्रेमी शुभम भी उससे मिलने-जुलने आया करता था. इस बात को लेकर दिलीप ने जयश्री भगत के साथ नाराजगी भी जाहिर की थी.
घर में कैश की जानकारी प्रेमी को देकर बनाया प्लान
23 जनवरी 2023 को दिलीप के प्लॉट का सौदा हो गया था. प्लॉट बिकने के बाद दिलीप को मिले 96 लाख 44 हजार रुपए दो बैग में भरकर रख दिए थे. इन पैसों को हड़प करने के लिए 31 जनवरी को जयश्री बेन भगत ने अपने प्रेमी शुभम मिशाल के साथ प्लान बनाया.
जयश्री भगत ने दिलीप उकानी से कहा कि उसके पति के साथ उसकी नही बनती है, तो अपने दोनों बच्चो को उसके पास छोड़ कर आते हैं. जयश्री बेन भगत की बात पर दिलीप राजी हो गया. इसके बाद दोनों बच्चों को उसके पति के पास छोड़ने के लिए ऑटो में सवार होकर दिलीप और जयश्री निकल गए थे.
घर पहुंचकर दिलीप को चोरी का लगा पता
इसी बीच प्लान के मुताबिक, जयश्री भगत ने इस बीच अपने प्रेमी शुभम को दिलीप के घर से नोटों से भरे बैग चुरा ले जाने के लिए कहा था. उधर, जब दिलीप जयश्री के दोनों बच्चों को उनके पिता के पास छोड़कर वापस लौटा, तो जयश्री वहां नहीं मिली. जब उसने जयश्री को फोन लगाया, तो उसने दिलीप का फोन भी नहीं उठाया. दिलीप को लगा कि कुछ गड़बड़ है. वह दौड़ते हुए अपने घर पहुंचा, जहां नोटों से भरे बैग रखे थे. वहां जाकर उसे पता चला कि घर से नोटों के बैग गायब हैं.
सीसीटीवी में नोटों का बैग ले जाते दिखा प्रेमी शुभम
दिलीप ने आस-पास के सीसीटीवी खंगाले, तो टोपी पहने एक शख्स शुभम का नोटों से भरा बैग ले जाता हुआ नजर आया. इसके बाद 31 जनवरी को दिलीप ने चौक बाजार पुलिस थाने में यह मामला दर्ज करवाया था. पुलिस की टीम ने बंटी-बबली की तफ्तीश शुरू कर दी. डीसीपी भगीरथ गढ़वी ने बताया कि इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी सूरत आ रहे हैं. इस जानकारी के आधार पर इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से चोरी किए गए 96 लाख 44 हजार रुपयों में से 70 लाख 50 हजार रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं.
क्राइम
Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।
शरीर पर मिले चोटों के निशान
Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।
क्राइम
CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम
Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।
Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।
धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।
इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।
गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।
धमतरी22 hours agoDhamtari Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, एक साथ 40 मौतों से दहल गया इलाका, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग
क्राइम7 days agoMurder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप
देश7 days ago‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
news22 hours agoCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली






















