Connect with us

छत्तीसगढ़

डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर कई समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअली होंगे शामिल

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय से गांधीवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के सभागार में किया गया है। जयंती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल के परिवारजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में डॉ. बघेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें   सहायक शिक्षकों का नहीं होगा प्रमोशन

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ. खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. एल. वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, डॉ. सत्यभामा आडिल, छत्रपाल सिरमौर, राजेन्द्र कुमार वर्मा, अमित बघेल एवं विष्णु बघेल संस्मरण प्रस्तुत करेंगें। इसके बाद डॉ. खूबचंद बघेल पर आधारित गाथा तथा उनके द्वारा लिखित नाटक ‘करम छड़हा’ का महेश वर्मा एवं साथियों द्वारा मंचन किया जाएगा। समारोह में संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद भी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों को रेल यात्रियों से मधुर व्यवहार के साथ बेहतरीन सेवा प्रदान करने का दिया गया परामर्श
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस एवम आरपीएफ के विशेष अभियान में मिली सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी चाचा नेहरु जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending