Connect with us

छत्तीसगढ़

भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

आरोपी बोडसरा दैहान रंग मंच के पास छिपाकर अवैध रुप से करता था महुआ शराब बिक्री ।
आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रुपये एवं बिक्री रकम 2770 रुपये जप्त किया गया।
नाम आरोपी – अक्षय कोसले तिा उरमाल कोसले उम्र 28 साल निवासी ग्राम बोडसरा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले मे चल रहे निजात अभियान को मददेनजर रखते हुये थाना चकरभाठा को दिनांक 17.01.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि अक्षय कोसले नाम का व्यक्ति ग्राम बोडसरा दैहान रंग मंच के पास मे भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब छिपा कर रखा है एवं बिक्री कर रहा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: बीते 24 घंटे में 946 नए कोरोना मरीज मिले, पॉजिटिविटी रेट हुई 2.51%

कि सूचना मिलने पर तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा कृष्ण कुमार पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर ग्राम कनेरी पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहा अक्षय कोसले दैहान रंग मंच के पास 15 अलग अलग प्लास्टिक के पालोथिन मे बंधा 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीतमी 6000 रुपये को बरामद किया गया एवं आरोपी के कब्जे से बिक्री रकम 240 रुपये जप्त किया गया आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त शराब को रखना व बिक्री करना स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें   रिजेक्ट हुई छत्तीसगढ़ की झांकी! पढ़ें पूरी खबर

आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया । उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्र.आर कन्हैया अंचल , आर सतीश यादव ,मिथलेश साहू का विशेष योगदान रहा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस में बड़ा बदलाव: जल्द बदले जाएंगे राजधानी समेत कई शहरों के जिलाध्यक्ष, बैज बोले- नेताओं से चर्चा जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज बालोद और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: बीते 24 घंटे में 946 नए कोरोना मरीज मिले, पॉजिटिविटी रेट हुई 2.51%
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending