छत्तीसगढ़
IND vs ENG, 4th Test, Day 2, LIVE Updates: जायसवाल और गिल की जोड़ी पांव जमाती हुई, इंग्लैंड को मिलेगा करारा जवाब

रांची टेस्ट के पहले दिन की पहली पारी में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोए. लेकिन, उसके बाद दूसरे और तीसरे सेशन में उसने कमाल की बैटिंग का मुजायरा किया. जो रूट की इसमें भूमिका अहम रही, जिन्होंने अपने करियर का 31वां शतक लगाया.
पहले दिन के बाकी 2 सेशन में इंग्लैंड ने सिर्फ 2 ही विकेट गंवाए. रांची में इंग्लैंड ये पहला टेस्ट मैच खेल रही है. वहीं भारत का ये तीसरा टेस्ट है. भारत इससे पहले खेले 2 टेस्ट में 1 जीता है जबकि 1 टेस्ट वो हारा है.
स्कोर कार्ड यहां
IND vs ENG, 4th Test, Day 2 के हर अपडेट्स यहां
- रांची टेस्ट में लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है. जायसवाल और गिल की जोड़ी पांव जमाती नजर आ रही है. दोनों जमें तो इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
- इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में भारत ने पहली पारी में 1 विकेट पर 34 रन लंच तक बना लिए हैं. मतलब वो अभी भी पहली पारी में 319 रन पीछे है.
- रांची टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर सिमट गई. 122 रन बनाकर जो रूट टीम के टॉप स्कोरर रहे. भारत की ओर से जडेजा ने 4 विकेट झटके.
- जडेजा ने रोबिन्सन का विकेट लेकर रूट के साथ उनकी जोड़ी को तोड़ दिया है. रोबिन्सन 58 रन बनाकर आउट हुए. इसी ओवर में जडेजा ने बशीर को आउट कर इंग्लैंड को 9वां झटका भी दिया.
- जो रूट और रोबिन्सन के बीच 147 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी हो चुकी है. इस दौरान रूट का शतक तो आया ही. उसके बाद रोबिन्सन ने अर्धशतक भी पूरा कर लिया.
- रांची टेस्ट के दूसरे दिन सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे रोबिन्सन ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 81 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 1 छक्के की मदद से फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ वो जो रूट के साथ उनकी साझेदारी भी शतक की ओर बढ़ चली है.
- रांची टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत सिराज ने की. शतक जमाने वाले जो रूट क्रीज पर जमे है और रॉबिन्सन उनका अच्छा साथ दे रहे हैं.
- भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट के दूसरे दिन कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर भी नजर होगी. इनमें रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के और अश्विन के उस एक विकेट पर नजर होगी, जिसके लेते ही वो घरेलू जमीन पर 350 विकेट और एशिया में 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
- भारत की कोशिश इंग्लैंड को जल्दी से जल्दी ऑल आउट करने की होगी, ताकि रांची में ही सीरीज फतेह करने की उसकी रणनीति पर पानी ना फिरे.
- इंग्लैंड की टीम दूसरे दिन अपनी इनिंग को 7 विकेट पर 302 रन से आगे बढ़ाने उतरेगी. जो रूट भी अपने शतक को और बड़ी पारी का रूप देना चाहेंगे.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized5 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized4 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized6 days ago
एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- Uncategorized1 day ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized3 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized8 hours ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
















