Connect with us

छत्तीसगढ़

उपचार के बाद पैसे की मांग करने वाले बिल्हा एमसीएच की स्टॉफ नर्स निलंबित , दो स्टॉफ की सेवा समाप्त

Published

on

वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के आदेश पर ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ ने की कार्रवाई

बिलासपुर,24 फरवरी/अस्पताल में प्रसव पीड़ा के दौरान डिलीवरी के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं व उनके परिजनों से पैसे की मांग करने वाले तीन कर्मचारियों का एक विडिओ वायरल हुआ था। जिला कलेक्टर अवनीश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच व
कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने कार्रवाई के लिए ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर जेपी आर्या को पत्र प्रेषित किया। इसके बाद संयुक्त संचालक ने कार्रवाई करते हुए परिजन से पैसा लेने पर स्टॉफ नर्स को निलंबित किया गया है। वहीं जीवनदीप समिति के अंतर्गत काम करने वाले दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: नए अध्यक्ष का हुआ एलान, अरुण साव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शिकायत मिली थी कि वहां संचालित 50 बिस्तर के मातृ शिशु अस्पताल में उपचार करने वाली प्रसूता और उनके परिजनों से पैसे की मांग की जाती है। इस संबंध में शिकायत के साथ एक वीडियो भी प्राप्त हुआ। इसमें एमसीएच में कार्यरत स्टॉफ नर्स संध्या तिग्गा के द्वारा बच्ची के जन्म होने पर उसके परिजन से पैसे लेती हुई नजर आ रही है।

जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरित है। ऐसे में स्टॉफ नर्स संध्या तिग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय जिला अस्पताल बिलासपुर किया गया है। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी बिल्हा द्वारा जीवनदीप समिति में कार्यरत उदल पटारे और सीता बाई पर भी पैसा लेने पर कार्रवाई करते हुए दोनों को सेवा से पृथक किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: नए अध्यक्ष का हुआ एलान, अरुण साव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: भाजपा ने मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन के तहत कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   SBI एटीएम मशीन को तोडकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे, CCTV भी निकालकर साथ ले गया था...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending