Connect with us

छत्तीसगढ़

विषय- दिनॉक 28.02.24 को पुलिस थाना अथवालाईन्स जिला सूरत (गुजरात) मे वांछित अभियुक्तों को जप्त संपत्ति के साथ सुपूर्द करने के संबंध मे।

Published

on

  1. घटना का संक्षिप्त विवरण-
    दिनांक 26.02.2024 को मुसुनिक रेसुब बिलासपुर द्वारा व्हाट्स एप्प ग्रुप में फोटो के साथ पुलिस थाना अथवालाईन्स जिला सुरत (गुजरात) में दुर्ज अपराध कुमांक 112100052402111/2024 धारा 406.409.114 मादवि में वांछित अभियुक्तों के गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद एक्स० से मागे जाने की सूचना दिया गया। उक्त पर निरीक्षक भास्कर सोनी के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए ड्यूटी में तैनात उनि कुलदीप सिंह मातहत स्टॉफ के साथ गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्स के बिलासपुर स्टेशन पीएफ 02 पर दिनांक 27.02.24 को समय 01.04 बजे आगमन पर चेक किया गया तब खोजबीन के दौरान कोच बी-2 में फोटो में दिये हुलिये के अनुसार व्यक्ति दिखाई दिये। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम व पता 1. निमाई पिता तारापड़ा मैती उम्र 48 वर्ष निवासी फ्लेट नंबर 401 चिराग अपार्टमेंट रतीशंकर मास्टर की गली अंबाजी रोड सुरत सिटी (गुजरात) 2. स्वरूप उर्फ छोटू पिता तपन घोष उम्र 39 वर्ष निवासी फ्लेट नंबर 401 चिराग अपार्टमेंट रतीशंकर मास्टर की गली अंबाजी रोड़ सुरत सिटी (गुजरात) 3. संजय पिता शाहबली मलिक उन्न 21 वर्ष निवासी फ्लेट नंबर 401 चिराग अपार्टमेंट रतीशंकर मास्टर की गली अंबाजी रोड सुरत सिटी (गुजरात) बताया। उक्त व्यक्तियों के पास एक बैंगनी रंग का ट्राली बैग 05 पिढदू बैग पाये गये। उक्त व्यक्तियों को सामान के साथ उतारकर रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाया गया एवं व्यक्तियों के मिलने की सूचना मसुनिक बिलासपुर को दी गई तथा वांछित अभियुक्तों को सुरक्षित रेसुब पोस्ट बिलासपुर में रखा गया।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 520.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

आज दिनांक 28.02.24 को समय 15.30 बजे पुलिस थाना अथवालाईन्स जिला सुरत (गुजरात) से सउनि साजिद मिया लालमिया प्रधान आरक्षक 270 धर्मेश प्रआD 510 अमित, प्रआ 531 शैलेश प्रार्थी जिनियस पिता ताराचंद मेहता उम्र 28 वर्ष के साथ रेसुब पोस्ट बिलासपुर उपस्थित हुए। उनके द्वारा एफआईआर का प्रति प्रस्तुत किया गया जिसके पश्चात निरीक्षक भास्कर सोनी के निर्देशन में उपस्थित गवाहों के समक्ष बैगों को खोलकर चेक करने पर उसमें 02 नग सोने का चैन 30 ग्राम कीमत 180000 / रु. 01 माला पेंडल के साथ कीमत 100000 / रु. 03 नग सोने की सिल्ली कीमत 50 ग्राम कीमत 300000 / रु. 01 नग डायमंड पेंडल कीमत 100000 / रु. 01 सोने का लॉकेट कीमत 5000, चांदी का पायल कीमत 2000 रू एवं नगदी 8900/-रू सभी सामान का कुल कीमत 695900/-(छह लाख पंचानवे हजार नौ सौ रूपये) को आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत पुलिस थाना अथवालाईन्स जिला सुरत (गुजरात) में वांछित 03 अभियुक्तों को जप्त संपत्ति के साथ सही सलामत स्वस्थय हालत में सउनि टी०आर० कुरे द्वारा उपस्थित गवाहों के समक्ष सुपुर्द किया गया।
श्रीमान जी को सादर सुचनार्थ प्रेषित है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल हरिचंदन और मुख्यमंत्री बघेल ने PM नरेन्द्र मोदी को दी भावभीनी बिदाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : कई शहरों में झमाझम बारिश, अगले 4 दिनों में होगी जोरदार बारिश के आसार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़ कर महिलाएं बढ़ रहीं हैं स्वावलम्बन की ओर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending